नई दिल्ली। Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर आंदोलन के दूसरे चरण का ऐलान किया है। पार्टी इसे ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ के नाम से आगे बढ़ाने की तैयारी में है।

पार्टी प्रवक्ता सौरव दास ने भी इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि जल्द ही आंदोलन की रूपरेखा सामने लाई जाएगी। हालांकि, फिलहाल कार्यक्रम की तारीख और विस्तृत एजेंडा को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Read More : Cockroach Janta Party : सरकार को CJP की दो टूक चेतावनी, “युवाओं ने वादा निभाया, अब सरकार अपनी गारंटी पूरी करे”
पार्टी के मुताबिक, सीजन-2 में पहले अभियान से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने के साथ नए सवालों को भी प्रमुखता दी जा सकती है। ऐलान के बाद समर्थकों के बीच आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ कब शुरू होगा और CJP इस बार किन मुद्दों के साथ मैदान में उतरती है।








