रायपुर। Govt. Job : छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। स्कूलों में 1,812 शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी। प्रस्तावित भर्ती में 590 सहायक शिक्षक और 515 व्याख्याता समेत विभिन्न पद शामिल हैं।
CBT परीक्षा से होगा चयन
Govt. Job : इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किए जाने की जानकारी दी गई है। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन आवेदन का लिंक सितंबर में जारी किए जाने की बात कही गई है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन शुरू होने के बाद पदवार योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न, दस्तावेज और अन्य शर्तों की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में जरूर जांचें।
Read More : Govt Vacancy : सरकार ने लिया बड़ा फैसला : 70 हजार से अधिक पदों पर होगी सरकारी भर्ती
शिक्षा क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर
Govt. Job : आत्मानंद स्कूलों में प्रस्तावित भर्ती को राज्य के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण रोजगार अवसर के तौर पर देखा जा रहा है। शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक दोनों श्रेणियों में पद होने से अलग-अलग योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को आवेदन का मौका मिल सकता है। सुशासन सरकार की ओर से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद आवेदन की तारीख और पदवार विस्तृत जानकारी स्पष्ट होगी।







