कोरबा. Korba News : जिले के वनांचल क्षेत्रों के विकास को लेकर किए जा रहे दावों की जमीनी तस्वीर कई सवाल खड़े कर रही है.कोरबा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बरपाली के राजाडाही गांव से सामने आई तस्वीर व्यवस्था की हकीकत बताने के लिए काफी है.
Read More : Viral Video : “मुझे मत सिखाओ, मैं भी मंत्री रहा हूं…” आबकारी अधिकारी पर भड़के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल
यहां सड़क के अभाव में एक गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर ग्रामीणों के सहारे ले जाना पड़ा। तस्वीर में ग्रामीण महिला को खाट के जरिए पगडंडी जैसे रास्ते से ले जाते नजर आ रहे हैं.राजाडाही जंगलों के बीच बसा गांव है, जहां 600 से अधिक लोग निवास करते हैं. ग्रामीणों के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र राजाडाही से बस्ती पारा तक जाने वाला रास्ता बेहद खराब है. बारिश के दौरान रास्ते में कीचड़ और गड्ढे हो जाने से आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है। इसी मार्ग से स्कूली बच्चों समेत ग्रामीणों को रोजाना आना-जाना पड़ता है.
Korba News : ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र राजाडाही से बस्ती पारा तक करीब 500 मीटर सीसी रोड निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, जिस पर आज तक काम नहीं हो सका है.







