कोरिया। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए Aabkari Vibhag की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े आनी में दबिश देकर अवैध रूप से रखी गई 56 लीटर महुआ एवं हड़िया शराब जब्त की है। मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग को ग्राम बड़े आनी में अवैध शराब रखे जाने और उसके कारोबार से जुड़ी गतिविधियों की मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में विभागीय टीम ने संबंधित स्थान पर कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद टीम ने संगीता नामक महिला के घर दबिश देकर तलाशी ली।
Read More : Aabkari Vibhag की दो अलग-अलग कार्रवाई, महुआ शराब और देशी मदिरा जब्त
तलाशी के दौरान मौके से 24 लीटर महुआ शराब और 32 लीटर हड़िया शराब बरामद हुई। इस तरह आबकारी टीम ने कुल 56 लीटर शराब जब्त की। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है।
आबकारी विभाग ने जब्त शराब के संबंध में आरोपी महिला संगीता के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2) एवं 59(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया।
Read More : Liquor price hike : शराबियों के लिए बुरी खबर : 1 अप्रैल से बढ़ रहे शराब के दाम
Aabkari Vibhag : विभागीय कार्रवाई के बाद आबकारी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के भंडारण और कारोबार से जुड़े मामलों पर निगरानी रखी जा रही है। मुखबिर तंत्र से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।







