मुंगेली। Mungeli Breaking : मुंगेली जिले के लालपुर थाना क्षेत्र में दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी को बिलासपुर जिले के बेलसरा गांव से दबोच लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद लालपुर थाना में तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई, जिसने आरोपी की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

Read More : CRIME NEWS : अंतरराज्यीय लूटेरे गिरोह का पदार्फाश, 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार Mungeli Breaking
Mungeli Breaking : जांच के दौरान मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी सोनू उर्फ जगन बघेल (27 वर्ष) निवासी बेलसरा, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और कमजोर वर्गों के विरुद्ध अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Read More : CRIME NEWS : अंतरराज्यीय लूटेरे गिरोह का पदार्फाश, 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार Mungeli Breaking
Mungeli Breaking : लालपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने में सफलता मिली, बल्कि पीड़िता को समय पर न्याय दिलाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मामले की विवेचना जारी है तथा पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।







