गरियाबंद। NAXAL BREAKING : इन दिनों प्रदेश में नक्सलियों के हौसले पस्त होते जा रहे हैं। इस बीच गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गौरमुंड के जंगलों में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने आईईडी लगाये थे। जिसे जवानों ने निष्क्रिय कर दिया है।
घटना को जिला बल गरियाबंद एवं 65 वाहिनी सीआरपीएफ की कंपनी ने संयुक्त कार्यवाही की है।
Read More : Naxali Surrender : 5 महिला समेत 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 8 नक्सलियों पर था 16 लाख का इनाम… NAXAL BREAKING
NAXAL BREAKING : आपको बता दें कि माओवादियों द्वारा विभिन्न जगहों पर कुकर बम सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाए हुए थे. नक्सलियों के मंसूबो को नाकाम करते हुए सुरक्षा बल के बीडीएस टीम ने 5किलोग्राम के 2 आईईडी नष्ट कर दिया। सुरक्षाबलों को सर्चिंग के दौरान जंगल में सोलर प्लेट, वायर, बर्तन जैसे अन्य नक्सल समाग्री बरामद हुये हैं।