रायपुर। RAIPUR BREAKING : दिल्ली में छात्रों की मांगों को लेकर प्रधानमंत्री आवास के घेराव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, कल सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रतीकात्मक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का पुतला दहन करेंगे।

Read More : RAIPUR BREAKING : गांजा तस्कर रवि साहू पर बड़ी कार्रवाई, 7.66 करोड़ की संपत्ति सीज़
RAIPUR BREAKING : पार्टी का कहना है कि छात्रों की मांगों को लेकर किए जा रहे लोकतांत्रिक प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है। इसी मुद्दे को लेकर देशभर में विरोध दर्ज कराया जाएगा। त्तीसगढ़ में भी जिला कांग्रेस समितियों को कार्यक्रम की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। रायपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
अब निगाहें इस बात पर हैं कि प्रदेशभर में होने वाले इन प्रदर्शनों का राजनीतिक असर क्या पड़ता है और प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्या व्यवस्थाएं की जाती हैं।







