भाठागांव/रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी रायपुर के महावीर नगर स्थित श्री नारायणा किड्स एकेडमी में तीसरी कक्षा के एक छात्र के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। छात्र के अभिभावक ने स्कूल की शिक्षिका स्टेला मैम पर बच्चे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर अभिभावक ने CM हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है।

मारपीट के बाद स्कूल जाने से डरने लगा बच्चा
RAIPUR NEWS : शिकायतकर्ता के मुताबिक, कथित मारपीट की घटना के बाद बच्चा स्कूल जाने से घबराने लगा था। अभिभावक का आरोप है कि बच्चे के साथ इस तरह के व्यवहार की शिकायत पहले भी की जाती रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। परिजनों का कहना है कि बच्चे की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए सोमवार सुबह उसे समझाकर स्कूल ले जाया गया।
Read More : RAIPUR NEWS : विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी, मैराथन बैठकों का आज दूसरा दिन

स्कूल गेट पर रोके जाने का आरोप
RAIPUR NEWS : शिकायत में अभिभावक ने आरोप लगाया है कि स्कूल पहुंचने पर गेट पर मौजूद गार्ड ने बच्चे और परिजनों को अंदर जाने से रोक दिया। गार्ड द्वारा कथित तौर पर कहा गया कि प्रिंसिपल के निर्देश पर बच्चे को फिलहाल स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जा सकता। परिजनों के अनुसार, उन्हें प्रिंसिपल के आने तक करीब दो घंटे इंतजार करने के लिए कहा गया। अभिभावक का कहना है कि बच्चे को स्कूल में प्रवेश नहीं मिलने से उसकी पढ़ाई और शिक्षा प्रभावित हुई।
CM हेल्पलाइन 1076 में पहुंचा मामला
मामले में अभिभावक ने 10 अगस्त 2026 को CM हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में स्कूल शिक्षा विभाग को संबंधित विभाग के रूप में दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
Read More : RAIPUR NEWS : जल संकट के बीच सख्त फैसला, बोर खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक
स्कूल की फायर सेफ्टी पर भी सवाल
अभिभावक ने स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। शिकायत में फायर सेफ्टी समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच कराने की मांग की गई है। अभिभावक का कहना है कि स्कूल में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक उपकरण और मानकों की जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना की स्थिति में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
जांच और कार्रवाई पर नजर
फिलहाल पूरा मामला अभिभावक की शिकायत और लगाए गए आरोपों पर आधारित है। शिक्षिका, स्कूल प्रबंधन और संबंधित विभाग का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। अब देखने वाली बात होगी कि CM हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत पर स्कूल शिक्षा विभाग किस स्तर पर जांच करता है और आरोप सही पाए जाने पर क्या कार्रवाई की जाती है।





