Thursday, October 29, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

Parchun Transport व्यवसाय में दबाव की गुंजाइस नहीं, स्वतंत्र रूप से चलेगा कारोबार, ब्लैकलिस्टेड गाड़ियों को तत्काल रिलीज करने की मांग, कारोबारी एकजुटता से नहीं हटेंगे पीछे

in CHHATTISGARH
Parchun Transport

Parchun Transport

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। Parchun Transport : प्रदेश के दो सबसे बड़े एसोसिएशन छत्तीसगढ़ परचून परिवहन संघ और राजधानी गुड्स ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर एसोसिएशन ने BPS बस्तर परिवहन संघ की व्यवस्था को लेकर स्पष्ट किया है कि परचून ट्रांसपोर्ट का व्यापार स्वतंत्र है और स्वतंत्र ही रहेगा। ट्रांसपोर्टर जिस तरह पहले से अपना व्यवसाय करते आ रहे हैं, उसी तरह आगे भी बिना किसी अनावश्यक दबाव के परिवहन का काम करना चाहते हैं।

एसोसिएशन के अध्यक्ष स्वरूप चोपड़ा ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों की गाड़ियों को ब्लैकलिस्ट करना और सीरियल नंबर सहित अलग-अलग प्रक्रियाओं के नाम पर दबाव बनाना उचित नहीं है। हमारा स्पष्ट कहना है कि हमारे सदस्यों की ब्लैकलिस्ट की गई गाड़ियों को तत्काल रिलीज किया जाए और परिवहन व्यवस्था को पहले की तरह सामान्य किया जाए। ट्रांसपोर्टर अपना व्यापार शांतिपूर्ण तरीके से करना चाहते हैं, लेकिन अपने साथियों के साथ अन्याय होने पर चुप नहीं बैठेंगे।

Parchun Transport : छत्तीसगढ़ परचून परिवहन संघ के अध्यक्ष आसिफ मेमन ने कहा कि जो बस्तर के परचून ट्रांसपोर्टर्स के साथ हुआ है वो सरासर गलत है, हम इसका विरोध करते है। परचून ट्रांसपोर्ट व्यापार किसी ट्रांसपोर्ट संस्था के अधीन हो कर काम नहीं कर सकता, इससे बस्तर क्षेत्र के सभी समान अनाज, मनिहारी,हार्डवेयर इत्यादि सामान का भाव बढ़ जाएगा और मार्केट में महंगाई आजाएगी।

Read More : CG NEWS : गहराया परिवहन विवाद, 300 परचून ट्रांसपोर्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की राह पकड़ी, BPS पर लगाए गंभीर आरोप  Parchun Transport 

एसोसिएशन के संरक्षक बनारसीलाल पांडे ने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से केवल वाहन मालिक ही नहीं, बल्कि चालक, हमाल, कर्मचारी और हजारों परिवार जुड़े हुए हैं। किसी भी ऐसी व्यवस्था का असर सीधे इन लोगों की रोजी-रोटी पर पड़ता है। इसलिए परिवहन व्यवसाय को अनावश्यक दबाव से मुक्त रखना जरूरी है और सभी ट्रांसपोर्टरों के हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए।

एसोसिएशन के नीरज बंसल ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति या एक संस्था की लड़ाई नहीं है, बल्कि ट्रांसपोर्टरों के सम्मान और स्वतंत्र रूप से व्यापार करने के अधिकार की बात है। छोटी गाड़ी हो या बड़ी गाड़ी, बस्तर लाइन से जुड़े सभी ट्रांसपोर्टर इस मुद्दे पर एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह से ट्रांसपोर्टरों को अलग-अलग करने की कोशिश सफल नहीं होगी…

छत्तीसगढ़ परचून संघ के महामंत्री के कमल गोलछा जी ने भी ट्रांसपोर्टरों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि परचून परिवहन का व्यापार सामान्य एवं स्वतंत्र रूप से चलना चाहिए। किसी भी ट्रांसपोर्टर की गाड़ी को ब्लैकलिस्ट कर उसके व्यवसाय को रोकना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यापार जगत और ट्रांसपोर्टर एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और परिवहन व्यवस्था बाधित होने का असर सीधे व्यापार पर पड़ता है।

Read More : CG NEWS : ईंट-भट्ठे में बंधक 16 मजदूरों की घर वापसी, SP की पहल से 4 परिवार सकुशल लौटे  Parchun Transport 

RGTOA और छत्तीसगढ़ परचून परिवहन संघ ने कहा कि ट्रांसपोर्टर किसी के साथ विवाद नहीं चाहते, लेकिन दबाव की कोई भी व्यवस्था स्वीकार नहीं की जाएगी। संगठन ने सभी ट्रांसपोर्टर भाइयों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि छोटे-बड़े सभी वाहन मालिक इस विषय पर साथ खड़े हैं।

“परिवहन स्वतंत्र है, स्वतंत्र रहेगा—व्यापार पहले की तरह चलेगा, किसी दबाव में नहीं।”

Previous Post

MATS यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान

Next Post

देवरी Picnic spot हादसा: हसदेव नदी में डूबे तीनों छात्रों के शव बरामद

Related Posts

RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : ईश्वर के दर्शन चिंतन से होते हैं, चिंता से नहीं : संकर्षण शरण महराज

October 28, 2026
Deputy Chief Minister Arun Sao
CHHATTISGARH

विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, युवाओं की प्रतिभा और सामर्थ्य से देश को बड़ी उम्मीदें : Deputy Chief Minister Arun Sao

October 28, 2026
MATS
CHHATTISGARH

MATS विश्वविद्यालय में खनन सुरक्षा एवं रिमोट सेंसिंग तकनीक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

October 28, 2026
The Wedding Parivar
CHHATTISGARH

The Wedding Parivar का दिवाली मिलन 2 नवंबर को, प्रतिष्ठा बैंक्वेट में होगा आयोजन

October 27, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : जीवन के महाभारत पर विजय प्राप्त करने अपने भीतर के कौरवों को त्यागना आवश्यक : संकर्षण शरण महराज

October 27, 2026
Exclusive Showroom
CHHATTISGARH

किसना ने रायपुर में लॉन्च किया Exclusive Showroom, प्रदेश में यह 6वा शोरूम

October 27, 2026
Next Post
Picnic spot

देवरी Picnic spot हादसा: हसदेव नदी में डूबे तीनों छात्रों के शव बरामद

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • RAIPUR NEWS : ईश्वर के दर्शन चिंतन से होते हैं, चिंता से नहीं : संकर्षण शरण महराज
  • विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, युवाओं की प्रतिभा और सामर्थ्य से देश को बड़ी उम्मीदें : Deputy Chief Minister Arun Sao
  • MATS विश्वविद्यालय में खनन सुरक्षा एवं रिमोट सेंसिंग तकनीक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
  • The Wedding Parivar का दिवाली मिलन 2 नवंबर को, प्रतिष्ठा बैंक्वेट में होगा आयोजन
  • RAIPUR NEWS : जीवन के महाभारत पर विजय प्राप्त करने अपने भीतर के कौरवों को त्यागना आवश्यक : संकर्षण शरण महराज
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.