Monday, September 7, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

PM MODI के नेतृत्व में नेतृत्व में सहकारिता को घर-घर तक पहुंचाने की संकल्पना हो रही है पूरी, मुख्यमंत्री ने अपेक्स बैंक की नई शाखा का किया शुभारंभ

in CHHATTISGARH
PM MODI

PM MODI

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। PM MODI : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी श्री केदारनाथ गुप्ता के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले के फरसाबहार में अपेक्स बैंक की नई शाखा का वर्चुअल शुभारंभ किया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकार से समृद्धि की संकल्पना को साकार किया जा रहा है। उनकी प्रेरणा से प्रदेश के घर-घर को सहकारिता से जोड़ने का कार्य हमारी सरकार कर रही है। श्री साय ने कहा कि नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी के नेतृत्व में प्रदेश में सहकारिता को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सहकारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ मिलकर प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। हाल ही में हमने दुधारू पशु वितरण का शुभारंभ किया है, जिसके अंतर्गत पायलट प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश के 6 जिलों का चयन कर हितग्राहियों को दो-दो दुधारू गाय वितरित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश के किसानों और ग्रामीण जनों को बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने की एक बड़ी पहल हमने इस वर्ष पंचायती राज दिवस से प्रारंभ की है। प्रदेश के 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र खोले गए हैं, जिसके माध्यम से ग्राम पंचायत भवन में ही बैंकिंग सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि अगले पंचायती राज दिवस तक यह सुविधा प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में उपलब्ध हो जाएगी, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

Read More : Operation Sindoor : चीन के साथ व्यापारिक संबंधों पर रोक लगाने उठी मांग, हुई ग्रीवेंसेंस रजिस्टर्ड…

मुख्यमंत्री श्री साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान सहकारिता के क्षेत्र में हुए बड़े बदलावों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने किसानों को अल्पकालिक ऋण के लिए भारी-भरकम ब्याज दर से मुक्ति दिलाई और ब्याज दरों को लगातार कम कर किसानों को राहत दी। अब किसानों को कृषि कार्यों के लिए बिना किसी ब्याज के अल्पकालिक ऋण उपलब्ध हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने फरसाबहार में अपेक्स बैंक की नई शाखा खुलने पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि अब किसानों को बैंकिंग सुविधा के लिए 50-60 किलोमीटर दूर पत्थलगांव नहीं जाना पड़ेगा। इस पुनीत पहल के लिए उन्होंने सहकारिता विभाग को साधुवाद दिया।

PM MODI : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में सहकारिता का बीजारोपण करने वाले महान विभूतियों को पुण्य स्मरण करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में श्री वामनराव लाखे और ठाकुर प्यारेलाल जैसे पुरोधाओं ने सहकारिता की नींव रखी, जिसका विकसित स्वरूप आज हम सभी देख रहे हैं। यह वर्ष सहकारिता का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष है, और केन्द्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के प्रयासों से निश्चित रूप से इस क्षेत्र में चमत्कारिक परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के अथक प्रयासों से प्रदेश के किसानों के जीवन में खुशहाली आई है। पूरे देश में वे पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने प्रति एकड़ 21 क्विंटल और 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय ने सहकारिता को राज्य के अंतिम गांव तक पहुंचाने का कार्य किया है। अपेक्स बैंक प्रदेश में 40 हजार करोड़ रुपए के टर्नओवर के साथ सबसे शक्तिशाली संगठन है और इसके माध्यम से अब तक 7 हजार 5 सौ करोड़ रुपए का ऋण किसानों को उपलब्ध कराया गया है।

डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से देश के हर एक नागरिक को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा गया और इसी का परिणाम है कि आज बिना किसी बिचौलिए के शत-प्रतिशत राशि सीधे हितग्राहियों के खाते में प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में अभी भी अपार संभावनाएं हैं और शत-प्रतिशत किसानों को सहकारिता और अपेक्स बैंक से जोड़ने का काम शीघ्र पूरा करने का आह्वान किया।

Read More : Operation Sindoor : पाकिस्तान का बजने जा रहा बाजा, दिल्ली में हो रही हाई लेवल मीटिंग, जानें क्या …

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में कार्यक्रम में मजगांव डॉक शिप बिल्डर्स लिमिटेड ने सीएसआर गतिविधियों के तहत राजधानी रायपुर के सत्य साईं हृदय चिकित्सालय को 2.25 करोड़ रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए मजगांव डॉक शिप बिल्डर्स लिमिटेड के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

प्रदेश के सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री साय किसानों की समृद्धि के चिंतन पर हमेशा बल देते हैं। अपने मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में डॉ. रमन सिंह ने किसानों को भरपूर सम्मान दिया, उनकी समृद्धि की चिंता की, आज मुख्यमंत्री श्री साय उसी संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश सरकार की धान खरीद नीति की चर्चा करते हुए श्री कश्यप ने कहा कि प्रदेश के 2,739 उपार्जन केंद्रों के जरिए प्रदेश में 149 लाख मीटरिक टन धान खरीदा गया है। प्रदेश सरकार इसके अलावा दुग्ध, मत्स्य, लघु वनोपज समितियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है और अभी प्रदेश में 711 इन समितियों को गठन हुआ है तथा 530 नई अपेक्स समितियाँ और गठित की जा रही हैं। श्री कश्यप ने कहा कि किसानों के सहयोग और सहकार से समृद्धि तक पहुँचना है क्योंकि बिना सहकार, नहीं उद्धार।

Read More : PM Modi पूरा नहीं कर पाएंगे अपना कार्यकाल, आचार्य Purushottam Das Maharaj का बड़ा बयान

अपेक्स बैंक के नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी केदारनाथ गुप्ता ने अपने सम्बोधन में प्रदेश सरकार व भाजपा नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि वह और विभागीय मंत्री व अपेक्स बैंक की टीम अब हर महीने अपने काम का रोडमैप बनाएंगे, उसकी समीक्षा करेंगे और हर साल एक-एक पायदान सहकारिता को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। श्री गुप्ता ने अपने प्रति व्यक्त विश्वास और सौंपे गए दायित्व के लिए मुख्यमंत्री श्री साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय समेत सभी भाजपा पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब-जब भाजपा की सरकार आती है, तब-तब एक सकारात्मक बदलाव नजर आता है।

प्रबल राजनीतिक इच्छाशक्ति, सेवा और सुशासन का भाव लेकर भाजपा की सरकार काम करती है। डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल से लेकर पिछले डेढ़ वर्षों में मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि जितने सीमित संसाधनों के साथ डॉ. सिंह के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में विकास हुआ, उतने ही सीमित संसाधनों में प्रदेश की मौजूदा साय-सरकार लोककल्याण के काम साँय-साँय कर रही है। इसके उलट पिछली कांग्रेस सरकार के शासनकाल में केवल लूट-खसोट मची रही, किसानों को बारदाना के नाम पर परेशान व प्रताड़ित किया गया, जबकि आज प्रदेश सरकार ने ये सारी व्यवस्थाएँ अपने संसाधनों से करके किसानों को राहत प्रदान की।

Previous Post

CG NEWS : अटल निर्माण वर्ष में सुशासन की नई ऊंचाइयां छूने को तैयार छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Next Post

CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ई-गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम, अब कर्मचारियों की ‘कुंडली’ मोबाइल एप पर, सेवानिवृत्ति, पदोन्नति और वेतन विसंगति में नहीं होगी कोई परेशानी

Related Posts

AMBIKAPUR BREAKING
CHHATTISGARH

AMBIKAPUR BREAKING : अवैध शराब बिक्री पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार

September 6, 2026
Prayas Residential School
CHHATTISGARH

Prayas Residential School में रैगिंग का मामला, दो छात्रों के साथ मारपीट, छात्र घायल

September 6, 2026
Breaking News
CHHATTISGARH

BREAKING NEWS : कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, भूपेश बघेल को असम का प्रभारी बनाया गया

September 6, 2026
Govt Job
CHHATTISGARH

Govt Job : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, सहकारी बैंकों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी

September 6, 2026
PWD
CHHATTISGARH

28 साल बाद कोरिया को मिला अपना PWD संभाग!

September 5, 2026
Jhiram Kand
CHHATTISGARH

Jhiram Kand : NIA कोर्ट का आया फैसला, दीपक बैज बोले-साजिश का सच सामने नहीं आया

September 5, 2026
Next Post
CG NEWS

CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ई-गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम, अब कर्मचारियों की 'कुंडली' मोबाइल एप पर, सेवानिवृत्ति, पदोन्नति और वेतन विसंगति में नहीं होगी कोई परेशानी

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • AMBIKAPUR BREAKING : अवैध शराब बिक्री पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार
  • Prayas Residential School में रैगिंग का मामला, दो छात्रों के साथ मारपीट, छात्र घायल
  • BREAKING NEWS : कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, भूपेश बघेल को असम का प्रभारी बनाया गया
  • Govt Job : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, सहकारी बैंकों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी
  • 28 साल बाद कोरिया को मिला अपना PWD संभाग!
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.