Sunday, November 22, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

Overrated Liquor : कोंडागांव में ओव्हर रेट का खेला जा रहा खेल, प्लेसमेंट कर्मचारियों पर आबकारी अधिकारी मेहरबान

in CHHATTISGARH
Overrated Liquor

Overrated Liquor

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। Overrated Liquor : बस्तर संभाग में एक के बाद एक ओव्हर रेट का मामला सामने आ रहा है। आबकारी अधिकारी व प्लेसमेंट कंपनी की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रहा है। जगदलपुर व सुकमा के बाद अब मामला कोंडागांव से सामने आ रहा है। यहां फरसगांव अंग्रेजी शराब दुकान में मदिरा प्रेमियों से से अधिक वसूली की जा रही है। वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

स्थानीय सूत्रों से मिल रही जानकारी की मानें तो कोंडागांव विदेशी शराब दुकान में ओव्हर रेट का खेल दबंगों द्वारा खेला जा रहा है। लगातार ओव्हर रेट के खेल ने कोंडागांव आबकारी विभाग को सवालों के दायरे में ला खड़ा किया है।

Overrated Liquor : वायरल वीडियो में मदिरा प्रेमी दुकान में अपनी पसंद की शराब खरीदने पहुंचता है। और प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा नियुक्त कर्मचारी द्वारा ग्राहक को एमआरपी दर से अधिक दर पर शराब को बेचा जा रहा है। जो वायरल वीडियो में साफ साफ दिखाई दे रहा है। कोंडागांव में ओवरेटिंग का गंदा खेल-खेलकर मदिरा प्रेमियों से अवैध उगाही किया जा रहा है। इस खेल में जिला अधिकारी से लेकर सुपरवाइजर की मिलीभगत को नकारा नहीं जा सकता है।

Read More : Overrated Liquor : जगदलपुर चांदनी चौक के बाद सुकमा से ओव्हररेट का मामला आया सामने, सवालों के घेरे में आबकारी विभाग

आपको बता दें कि पिछले लंबे समय कैप्टन प्लेसमेंट कंपनी की मनमानी सामने आ रही है। कार्यवाही तो दूर की बात है अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेना तक उचित नहीं समझ र हे हैं। कोंडागांव में एक के बाद एक ओवररेटिंग के मामलों ने आबकारी विभाग को कटघरे में ला खड़ा कर दिया है। वायरल वीडियो में मदिरा प्रेमी से सेल्समेन से फ्रंट लाइन बाटल का रेट पूछता दिख रहा है। जिस पर सेल्समेन 880 रुपये कीमत बता रहा है। जबकि इसकी एमआरपी दर 680 रुपया है। यानी 200 रुपए अधिक कीमत की वसूली की जा रही है। वहीं जिले के फरसगांव विदेशी मंदिरा दुकान में फ्रंट लाइन हाफ एमआरपी 340 रुपया है। जिसे 450 रुपया में दिया जा रहा है। यानी 110 रुपया प्रति नग अधिक वसूली की जा रही है।

Overrated Liquor : कोंडागांव विदेशी मंदिरा दुकान में रविन्द्र पांडे सुपरवाइजर के पद पर पदस्थ है। और वहीं उसका भाई अरविंद पांडेय फरसगांव विदेशी मंदिरा दुकान में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। दोनों सुपरवाइजर अधिकारी की मिलीभगत तथा राजनीतिक धौंस दिखाकर काफी समय से इस खेल को अंजाम दे रहे हैं। कोंडागांव जिले में कैप्टन कंपनी (प्लेसमेंट) टीम काम कर रही है। जिसकी मनमानी खुलकर सामने आने लगी है।

Read More : Overrated Liquor : जगलदपुर में रक्षक कंपनी व आबकारी अधिकारी की मिलीभगत से खेला जा रहा ओव्हररेट का खेल, ग्राहकों के आंखों में झोंका जा रहा धूल

कैप्टन कंपनी के इशारे पर यहां सेल्समेन बोतल में लगी एमआरपी को स्क्रैच कर ग्राहकों के आंखों में धूल झोकने का काम कर रहे हैं और मनमानी कीमत वसूल रहे हैं। कोंडागांव जिले में विदेशी मदिरा दुकान में ओव्हर रेट का खेल इस कदर हावी हो गया है कि इनको किसी का खौफ नहीं रहा है। वहीं विभाग भी मौन धारण बैठा है। जिला प्रशासन के नाक के नीचे चल रहे इस काले व्यापार पर अंकुश नहीं लगाया जाना कहीं न कहीं विभाग की उदासीनता के साथ संलिप्तता को भी दर्शाता है।

Previous Post

CG MOVIE : शोषण और अत्याचार पर आधारित साइको जल्द होने जा रहा रिलीज, शशि वर्मा का है नया आगाज

Next Post

CG NEWS : श्रीहरि सत्संग समिति ने किया 9 दिवसीय दक्षता वर्ग का आयोजन, समापन के पूर्व होगी राष्ट्रीय बैठक

Related Posts

IITF-2026
CHHATTISGARH

IITF-2026 में छत्तीसगढ़ की शिल्पकला का राष्ट्रीय प्रदर्शन, ‘कोशल फैब’ को मिला नया मंच; मुख्यमंत्री ने किया कैटलॉग का विमोचन

November 22, 2026
KedarNath Gupta.jpg
CHHATTISGARH

KedarNath Gupta : धान से आगे खेती का दायरा बढ़ाने की तैयारी, किसानों को आर्थिक संबल देने के लिए सरकार का बड़ा दावा

November 22, 2026
Ambikapur News
CHHATTISGARH

Ambikapur News : सड़क के लिए जमीन मांगने पहुंचीं महापौर, सिंहदेव ने रखी मुआवजे की शर्त!

November 22, 2026
Nirmala Sitharaman
CHHATTISGARH

Nirmala Sitharaman : एक दशक, जिसने भारत में गरीबी की तस्वीर बदल दी

November 22, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : गांधीजी की छत्तीसगढ़ यात्रा पर इतिहास का 23 को महामंथन! रायपुर में जुटेंगे दिग्गज जनप्रतिनिधि और इतिहासविद्, ‘गांधी विमर्श’ पुस्तक का विमोचन भी

November 22, 2026
ACB
CHHATTISGARH

ACB की बड़ी कार्रवाई : 1.50 लाख रुपये रिश्वत लेते GST की सहायक अधिकारी अंचला गिरी गिरफ्तार

November 22, 2026
Next Post
CG NEWS

CG NEWS : श्रीहरि सत्संग समिति ने किया 9 दिवसीय दक्षता वर्ग का आयोजन, समापन के पूर्व होगी राष्ट्रीय बैठक

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • IITF-2026 में छत्तीसगढ़ की शिल्पकला का राष्ट्रीय प्रदर्शन, ‘कोशल फैब’ को मिला नया मंच; मुख्यमंत्री ने किया कैटलॉग का विमोचन
  • KedarNath Gupta : धान से आगे खेती का दायरा बढ़ाने की तैयारी, किसानों को आर्थिक संबल देने के लिए सरकार का बड़ा दावा
  • Ambikapur News : सड़क के लिए जमीन मांगने पहुंचीं महापौर, सिंहदेव ने रखी मुआवजे की शर्त!
  • Aaj Ka RAshifal : रविवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत! कहीं धन लाभ तो कहीं तरक्की के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल
  • Nirmala Sitharaman : एक दशक, जिसने भारत में गरीबी की तस्वीर बदल दी
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • Political Drama
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.