Sunday, October 25, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

CCPL 2025 : मुख्यमंत्री ने विजेता टीमों को सौंपा विनर्स कप, फाइनल में रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स संयुक्त विजेता

in CHHATTISGARH
CCPL 2025

CCPL 2025

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। CCPL 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवा रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2 के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग की विजेता टीमों को विनर्स कप सौंपा। बारिश की वजह से सीसीपीएल का फाइनल मैच नहीं खेला जा सका। फाइनल में पहुंची दोनों टीमों रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है कि सीसीपीएल जैसे क्रिकेट टूर्नामेंट का यहां शानदार आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ में हम सभी खेलों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के माध्यम से राज्य के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों को खेलने का बेहतरीन मौका मिला है। इस आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ बधाई का पात्र है।

Read More : SPORTS BREAKING : इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया-ए का ऐलान, अभिमन्यु ईश्वरन को सौंपी कप्तानी की जिम्मेदारी  CCPL 2025  

CCPL 2025 : मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बारिश की वजह फाइनल मैच नहीं खेला जा सका। रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया है। मैं दोनों टीमों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ और सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। यह बहुत खुशी की बात है कि मौसम खराब होने के बाद भी बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम में मौजूद हैं। मैं आशा करता हूँ कि छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ इसी तरह आगे भी छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन करता रहेगा।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2 का आयोजन 6 जून से 15 जून तक किया गया। इसमें रायपुर राइनोस, राजनांदगांव पैंथर्स, रायगढ़ लायन्स, बस्तर बाइसन्स, बिलासपुर बुल्स और सरगुजा टाईगर्स टीमों ने हिस्सा लिया।

Read More : Expresstv24: Hindi news (हिंदी समाचार) website, news in hindi, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.  CCPL 2025  

CCPL 2025 : मुख्यमंत्री के हाथों से रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स टीम के कप्तान अमनदीप खरे और अजय मंडल ने विनर्स कप ग्रहण किया। इस अवसर पर खेल मंत्री टंकराम वर्मा, राज्यसभा सांसद और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, बलदेव सिंह भाटिया, प्रभतेज सिंह भाटिया सहित छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

Previous Post

CG NEWS : मुख्यमंत्री साय की अभिनव पहल; डिजीलॉकर के माध्यम से लाखों पेंशनरों को बड़ी राहत

Next Post

CG NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार की शिक्षा में साहसिक कदम, अब कोई भी स्कूल नहीं होगा शिक्षक विहीन

Related Posts

CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : नौ माह से वेतन न मिलने पर कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, राजनांदगांव में कृषि सेवा सहकारी समिति में जड़ा ताला

October 24, 2026
Bastar Dussehra
CHHATTISGARH

Bastar Dussehra सामाजिक समरसता, सामूहिक आस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

October 24, 2026
Chhattisgarh
CHHATTISGARH

Chhattisgarh की 11,689 ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान, 31 दिसंबर तक बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य

October 23, 2026
CM Vishnu deo Sai
CHHATTISGARH

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया? : CM Vishnu deo Sai

October 23, 2026
Mandi Board
CHHATTISGARH

Mandi Board : प्रबंध संचालक महेंद्र सिंह सवन्नी की संविदा नियुक्ति निरस्त करने की मांग, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

October 23, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : 16000 कोटवारों का आज से प्रान्तव्यापी धरना प्रदर्शन, मांगों के समर्थन में एक दिवसीय आंदोलन

October 23, 2026
Next Post
CG NEWS

CG NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार की शिक्षा में साहसिक कदम, अब कोई भी स्कूल नहीं होगा शिक्षक विहीन

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • CG NEWS : नौ माह से वेतन न मिलने पर कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, राजनांदगांव में कृषि सेवा सहकारी समिति में जड़ा ताला
  • Bastar Dussehra सामाजिक समरसता, सामूहिक आस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
  • Chhattisgarh की 11,689 ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान, 31 दिसंबर तक बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य
  • दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया? : CM Vishnu deo Sai
  • Mandi Board : प्रबंध संचालक महेंद्र सिंह सवन्नी की संविदा नियुक्ति निरस्त करने की मांग, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.