रायपुर। LOCAL NEWS : छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष और श्रमिक नेता **सुशील सन्नी अग्रवाल** ने कैबिनेट मंत्री **केदार कश्यप** पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके तत्काल बर्खास्तगी की मांग की है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि जगदलपुर विश्राम गृह के कर्मचारी **खितेंद्र पांडे** के साथ मंत्री कश्यप द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की घटना निंदनीय और अक्षम्य है। पांडे पहले से ही लकवाग्रस्त बीमारी से पीड़ित हैं, ऐसे असहाय कर्मचारी के साथ सरकार के मंत्री का ऐसा अमानवीय व्यवहार शर्मनाक है। उन्होंने मांग की कि मंत्री कश्यप सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़कर माफी मांगे और उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
Read More : Local News : प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, नवीन मारकंडे बनाये गये महामंत्री, देखें सूची
मोदी जी की माता पर टिप्पणी का जिक्र
LOCAL NEWS : अग्रवाल ने कहा कि हाल ही में मोदी जी की माताजी पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा ने बिहार बंद कराया था और स्वयं प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में इसका उल्लेख किया। लेकिन यदि भाजपा मंत्री किसी कर्मचारी को मां की गाली देते हैं, तो क्या वह एक मां का अपमान नहीं है? क्या केवल प्रधानमंत्री की माता का ही सम्मान है, बाकी माताओं का नहीं? उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा अब छत्तीसगढ़ बंद कराने का साहस करेगी?
कर्मचारियों पर लगातार अत्याचार का आरोप
अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से कर्मचारियों और श्रमिकों के अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है। आए दिन अधिकारियों और कर्मचारियों पर अत्याचार की खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन अब तो स्थिति और गंभीर हो गई है। भाजपा मंत्रियों का अहंकार इस हद तक बढ़ गया है कि वे कर्मचारियों के सम्मान को रौंद रहे हैं।
शवयात्रा निकालकर किया विरोध
श्री अग्रवाल ने कहा कि श्रमिक और कर्मचारी प्रदेश की रीढ़ हैं और उनके अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री केदार कश्यप के खिलाफ आज शंकर नगर से उनके सरकारी आवास तक प्रतीकात्मक **शवयात्रा** निकाली गई। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मंत्री कश्यप कर्मचारी पांडे से माफी नहीं मांगते और उन्हें पद से नहीं हटाया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन और अधिक उग्र होगा।
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद
इस विरोध कार्यक्रम में **शिव सिंह ठाकुर, राकेश धोतरे, गंगा यादव, आकाशदीप शर्मा, कमलेश नथवाणी, सन्नी सिंह होरा, मुकेश मोंगराज, विष्णु नायक, नन्दू सिन्हा, राधे श्रीवास्तव, प्रीति सोनी, निसार चांगल, मोनू तिवारी** समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।







