जांजगीर-चांपा। Janjgir-Chmpa News : पामगढ़ क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। पामगढ़ से डोंगाकोहरौद तक करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क पिछले आठ साल से जर्जर हालत में पड़ी है। आठ ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने इस सड़क निर्माण को लेकर मोर्चा खोल दिया है। केसला, भिलौनी, ससहा और धनगांव सहित आसपास के गांवों की महिलाएं भी आंदोलन में शामिल हो गई हैं।
Janjgir-Chmpa News : मंगलवार को हुई बैठक में ग्रामीणों ने तय किया है कि जब तक नई सड़क निर्माण की घोषणा नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पूर्व जनपद अध्यक्ष राजकुमार पटेल ने बताया कि सात नवंबर को चक्का जाम किया जाएगा। ग्रामीणों ने साफ कहा है — अब केवल मरम्मत नहीं, बल्कि नई सड़क चाहिए।
Read More : Janjgir News : जांजगीर नगर पालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, जभ्रष्टाचार और अनियमितता के लगे गंभीर आरोप Janjgir-Chmpa News
Janjgir-Chmpa News : ग्रामीणों की चेतावनी के बाद प्रशासन हरकत में आया है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क की आंशिक मरम्मत शुरू कर दी है, लेकिन ग्रामीणों ने इसे खानापूर्ति करार दिया है और चेतावनी दी है कि जब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।







