• Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
  • E-Paper
Friday, May 1, 2026
  • Login
expresstv24.com
  • Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
  • E-Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
  • E-Paper
No Result
View All Result
expresstv24.com
No Result
View All Result

CRIME NEWS : गुंडा-बदमाशों पर पुलिसिया शिकंजा, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, 23 संदिग्धों पर कार्यवाही

in CHHATTISGARH
गुंडा-बदमाशों पर पुलिसिया शिकंजा, फरार वारंटी गिरफ्तार, 23 संदिग्धों पर कार्यवाही

गुंडा-बदमाशों पर पुलिसिया शिकंजा, फरार वारंटी गिरफ्तार, 23 संदिग्धों पर कार्यवाही

रायपुर। CRIME NEWS : रायपुर पुलिस गुंडा-बदमाशों पर शिकंजा कसते दिख रही है. बढ़ते अपराध को देखते हुये पुलिस ने बस्तियों के नुक्कड़ों से लेकर शराब भट्ठियों तक सख्त अभियान चलाया है. अभियान में दो फरार वारंटियो को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही 23 संदिग्धों पर कार्यवाही की गई है. पुलिस ने संदिग्धों के पास से चाकू तलवार भी बरामद किया है.

आपको बता दें कि रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने लगातार सघन अभियान चला रही है, जिसके चलते डीसीपी सेंट्रल ज़ोन उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश में कल शाम से विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग एवं कॉम्बिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) तारकेश्वर पटेल के नेतृत्व में थाना गंज एवं थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शराब भट्ठियों, अहातों, प्रमुख बस्तियों के सुनसान मैदानों एवं संदिग्ध गतिविधियों वाले स्थलों पर घेराबंदी कर सघन चेकिंग की गई।

Read More : CRIME NEWS : राहगिरों से अवैध वसूली पर कवर्धा पुलिस ने की गिरफतारी, 6 बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

CRIME NEWS : थाना गंज क्षेत्र में चुना भट्टी रेलवे स्टेशन, प्रभात टॉकीज के पीछे गंजपारा क्षेत्र, शराब ठेकों के आसपास एवं अड्डेबाजी के संभावित स्थानों पर कार्यवाही की गई। इसी प्रकार थाना कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर, चारनाला चौक, टैगोर नगर चौक एवं कोचिंग संस्थानों के आसपास विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें –हरीश टांडी, निवासी कोतवाली थाना क्षेत्र, जो आर्म्स एक्ट के प्रकरण में स्थायी वारंटी था एवं थाना कोतवाली का पुराना निगरानीशुदा बदमाश है। इसके विरुद्ध पूर्व में मारपीट, बलवा, आम्र्स एक्ट एवं हत्या के प्रयास जैसे गंभीर प्रकरण दर्ज हैं।
करण साहू, जो आर्म्स एक्ट के एक अन्य प्रकरण में फरार वारंटी था।

दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। वहीं थाना गंज क्षेत्र के चुना भट्टी, शीतला मंदिर के पीछे एवं अंडरब्रिज के आसपास के क्षेत्रों में रेड कर सुनसान इलाकों एवं अंधेरी गलियों का फायदा उठाकर नशा करने वाले तत्वों को खदेड़ा गया तथा उनके निवास क्षेत्रों के प्रमुख नुक्कड़ों एवं चौकों पर ले जाकर कड़ी समझाइश दी गई। मोहल्लों में दबदबा बनाने वाले बदमाशों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रात्रि गश्त के दौरान विशेष चेकिंग अभियान

CRIME NEWS : पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रात्रि गश्त को और अधिक मुस्तैदी से करने तथा अपराधों को घटित होने से पूर्व रोकने हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में दिनांक 28-29.01.2026 की दरम्यानी रात्रि डीसीपी सेंट्रल ज़ोन के अंतर्गत एसीपी और थाना प्रभारियों एवं उनकी पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन रात्रि गश्त की गई।

Read More : CRIME NEWS : जोरा मैदान में छात्र से मारपीट का सनसनीखेज मामला, FIR दर्ज

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के राजा तालाब श्याम नगर और ताज नगर इलाकों में अड्डेबाजी करते हुए एवं संदिग्ध रूप से घूम रहे कुल 23 व्यक्तियों को पकड़ा गया। इनमें से कुछ व्यक्ति दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों में सवार थे। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 03 चाकू एवं 01 तलवार बरामद की गई। उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। असामाजिक तत्वों, नशेड़ियों एवं अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

https://expresstv24.com/wp-content/uploads/2026/01/WhatsApp-Video-2026-01-29-at-2.24.51-PM.mp4
https://expresstv24.com/wp-content/uploads/2026/01/WhatsApp-Video-2026-01-29-at-2.24.52-PM.mp4
Previous Post

CG NEWS : डेटा प्राइवेसी डे पर मैट्स लॉ स्कूल में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Next Post

RAIPUR NEWS : स्कूलों में सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगाने के निर्देश, अपर मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक

Related Posts

महिला उत्पीड़न मामले में जाँच तेज, होगी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई
CHHATTISGARH

CRIME NEWS : महिला उत्पीड़न मामले में जाँच तेज, होगी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई

April 30, 2026
RAIPUR NEWS : जल संकट के बीच सख्त फैसला, बोर खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : जल संकट के बीच सख्त फैसला, बोर खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक

April 30, 2026
BIG BREAKING
CHHATTISGARH

RAIPUR BREAKING : विशेष सत्र में सियासी गर्मी, रणनीति के साथ मैदान में विपक्ष

April 30, 2026
शिवरीनारायण में 27 अप्रैल से 5 मई तक 9 दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन
CHHATTISGARH

CG NEWS : शिवरीनारायण में 27 अप्रैल से 5 मई तक 9 दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन, जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के सान्निध्य में सजेगा आध्यात्मिक महाकुंभ

April 25, 2026
भारतीय रेलवे में 20 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती, युवाओं के लिये सुनहरा अवसर
CHHATTISGARH

Railway Recruitment : भारतीय रेलवे में 20 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती, युवाओं के लिये सुनहरा अवसर, जागी उम्मीद की नई किरणें

April 24, 2026
BREAKING NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR BREAKING : विदेशी फंडिंग का खुलासा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में करोड़ों की एंट्री, ईडी की जांच तेज

April 24, 2026
Next Post
RAIPUR NEWS : स्कूलों में सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगाने के निर्देश, अपर मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक

RAIPUR NEWS : स्कूलों में सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगाने के निर्देश, अपर मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक

Browse by Category

  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • E-Paper
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips

Tags

Adani Power Limited Adani Power Plant bajaj bajaj pulsar NS400Z BIG ACCIDENT BIG BREAKING BIG NEWS BREAKING NEWS BSNL Bumper Discount CG MOVIE CG NEWS CRIME NEWS Gst Hathras LIVE iPhone15 Jio Junior Miss India Marwahi Breaking News MINI Cooper Modi Cabinet 3.0 Naxali News NTA Old Note Overrated Liquor Pandit Pradeep Ji Mishra Sehore Wale Political Drama Pradeep Mishra RAIPUR BREAKING Raipur News Save Hasdeo Save Hasdev Senior Citizen Shiva Mahapuran Shiv Mahapuran Shiv Mahapuran Katha Sofia Ansari State Gst Success Stories Surajpur Breaking T20 World Cup Today Gold Price Urfi Javed Viral Video WEATHER ALERT

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Contact Us: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
  • E-Paper

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In