Friday, October 30, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

CG NEWS : जनपक्षीय पत्रकारिता के साथ खड़ा रहेगा भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ, देवेश तिवारी को बताया युवा पीढ़ी का “आइकन”

in CHHATTISGARH
जनपक्षीय पत्रकारिता के साथ खड़ा रहेगा भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ

जनपक्षीय पत्रकारिता के साथ खड़ा रहेगा भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। CG NEWS : भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ, छत्तीसगढ़ इकाई ने निर्भीक, तथ्यपरक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए चर्चित पत्रकार देवेश तिवारी को युवा पीढ़ी के लिए आइकन घोषित किया है। यह निर्णय पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके सतत संघर्ष, ईमानदार रिपोर्टिंग और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज़ बुलंद करने के योगदान को देखते हुए लिया गया है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष गंगेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि देवेश तिवारी ने कम समय में जिस तरह सत्ता, भू-माफिया और अन्य प्रभावशाली वर्गों के खिलाफ जनहित के मुद्दों को सामने रखा है, वह आज के युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है, और देवेश तिवारी इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और साहस के साथ निभा रहे हैं।

Read More : CG NEWS : डेटा प्राइवेसी डे पर मैट्स लॉ स्कूल में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

CG NEWS : प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि वर्तमान दौर में जब पत्रकारों पर दबाव, प्रलोभन और भय का माहौल बनाया जा रहा है, ऐसे समय में देवेश तिवारी जैसे पत्रकार युवा पीढ़ी को सच्चाई के साथ खड़े रहने की ताकत देते हैं। उनका संघर्ष यह साबित करता है कि ईमानदार पत्रकारिता आज भी ज़िंदा है और समाज को दिशा दे सकती है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल स्वर्णबेर, प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश पांडे, प्रदेश समन्वयक पराग मिश्रा, प्रदेश सचिव जावेद अली ज़ैदी, वरिष्ठ पत्रकार मनीष बोरा, सुखनंदन बंजारे, प्रशांत दुबे, दानिश अनवर, प्रदीप नामदेव, महेंद्र साहू, संजय साहू, उमेश यदु, यज्ञ सिंह ठाकुर, फैयाज हाशमी सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे।

जनपक्षीय पत्रकार होंगे सम्मानित
भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ, छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष गंगेश कुमार द्विवेदी ने यह स्पष्ट किया कि संगठन भविष्य में भी ऐसे पत्रकारों को प्रोत्साहित करता रहेगा जो जनसरोकारों को प्राथमिकता देते हुए निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करते हैं। संघ का मानना है कि देवेश तिवारी का कार्य और संघर्ष आने वाली पीढ़ी के पत्रकारों के लिए मार्गदर्शक कार्य की तरह लिया जाना चाहिए। अगर आपके पास पूरे तथ्य और प्रमाण हैं तो किसी प्रभावशाली से घबराने या प्रभावित होने की आवश्यकता नहीं। समाज के हित में ऐसे लोगों को एक्पोज कर अपनी जिम्मेदारी निभाना चाहिए।

Read More : CG NEWS : जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय आगजनी कांड : साक्ष्य नष्ट करने की कोशिश के विरोध में NSUI का धरना, SIT/CBI जाँच की माँग

अपनों के बीच सम्मान पाना गर्व का विषय : देवेश
वरिष्ठ पत्रकार देवेश तिवारी ने कहा कि अपनो के बीच सम्मान पाना गर्व का विषय है। इसके लिए वे भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के हृदय से आभारी हैं। उन्होंने आगे कहा कि वे कोई नया कार्य नहीं कर रहे बल्कि वही कर रहे जो अपने सीनियरों से उन्होंने सीखा है। देवेश ने कहा कि पूरे देश में मीडिया दो धड़े में बंटा दिखता है। बड़े मीडिया घरानों में कार्य कर रहे पत्रकारों की अपनी मजबूरी हो सकती है लेकिन जिसे अवसर मिले उसे जन पक्षीय पत्रकारिता करनी चाहिए।

Previous Post

IPL 2026 : 26 मार्च से क्रिकेट का महापर्व, 84 मैचों का धमाका, 31 मई तक चलेगा 19वां सीज़न

Next Post

CG NEWS : भारत रंग महोत्सव 2026; भारतीय रंगमंच की आत्मा और चेतना का राष्ट्रीय उत्सव रायपुर में

Related Posts

MP Brijmohan Agrawal
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : सीने में आग, मुँह में शक्कर, सिर में बर्फ़ और पैर में चक्कर रखने वाला ही सच्चा युवा : सांसद बृजमोहन अग्रवाल

October 30, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : ईश्वर के दर्शन चिंतन से होते हैं, चिंता से नहीं : संकर्षण शरण महराज

October 28, 2026
Deputy Chief Minister Arun Sao
CHHATTISGARH

विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, युवाओं की प्रतिभा और सामर्थ्य से देश को बड़ी उम्मीदें : Deputy Chief Minister Arun Sao

October 28, 2026
MATS
CHHATTISGARH

MATS विश्वविद्यालय में खनन सुरक्षा एवं रिमोट सेंसिंग तकनीक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

October 28, 2026
The Wedding Parivar
CHHATTISGARH

The Wedding Parivar का दिवाली मिलन 2 नवंबर को, प्रतिष्ठा बैंक्वेट में होगा आयोजन

October 27, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : जीवन के महाभारत पर विजय प्राप्त करने अपने भीतर के कौरवों को त्यागना आवश्यक : संकर्षण शरण महराज

October 27, 2026
Next Post
CG NEWS : भारत रंग महोत्सव 2026; भारतीय रंगमंच की आत्मा और चेतना का राष्ट्रीय उत्सव रायपुर में

CG NEWS : भारत रंग महोत्सव 2026; भारतीय रंगमंच की आत्मा और चेतना का राष्ट्रीय उत्सव रायपुर में

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • RAIPUR NEWS : सीने में आग, मुँह में शक्कर, सिर में बर्फ़ और पैर में चक्कर रखने वाला ही सच्चा युवा : सांसद बृजमोहन अग्रवाल
  • RAIPUR NEWS : ईश्वर के दर्शन चिंतन से होते हैं, चिंता से नहीं : संकर्षण शरण महराज
  • विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, युवाओं की प्रतिभा और सामर्थ्य से देश को बड़ी उम्मीदें : Deputy Chief Minister Arun Sao
  • MATS विश्वविद्यालय में खनन सुरक्षा एवं रिमोट सेंसिंग तकनीक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
  • The Wedding Parivar का दिवाली मिलन 2 नवंबर को, प्रतिष्ठा बैंक्वेट में होगा आयोजन
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.