Thursday, November 5, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

CG NEWS : भारत रंग महोत्सव 2026; भारतीय रंगमंच की आत्मा और चेतना का राष्ट्रीय उत्सव रायपुर में

in CHHATTISGARH
CG NEWS : भारत रंग महोत्सव 2026; भारतीय रंगमंच की आत्मा और चेतना का राष्ट्रीय उत्सव रायपुर में

CG NEWS : भारत रंग महोत्सव 2026; भारतीय रंगमंच की आत्मा और चेतना का राष्ट्रीय उत्सव रायपुर में

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर : CG NEWS : भारतीय रंगमंच की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (नई दिल्ली) द्वारा आयोजित भारत रंग महोत्सव (BRM) का रायपुर संस्करण 3 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित किया जाएगा। यह महोत्सव राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के 25वें संस्करण तथा छत्तीसगढ़ राज्य के 25वें रजत जयंती वर्ष के अवसर पर हो रहा है।

भारतीय रंगमंच केवल एक मंचीय कला नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज की स्मृतियों, लोकसंस्कृति, संघर्ष और भावनाओं का जीवंत दस्तावेज़ है। इसी जीवंत परंपरा को राष्ट्रीय मंच देने वाला भारत रंग महोत्सव, देश के रंगकर्मियों के लिए सबसे प्रतिष्ठित और गौरवशाली कार्यक्रम माना जाता है। रायपुर में यह महोत्सव पहली बार आयोजित किया जा रहा है, जिसका आयोजन प्रसिद्ध लोकगायिका एवं रंगकर्मी गरिमा दिवाकर द्वारा किया जा रहा है।

Read More : CG NEWS : डेटा प्राइवेसी डे पर मैट्स लॉ स्कूल में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

नाट्य प्रस्तुतियाँ

महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित श्रेष्ठ नाट्य प्रस्तुतियाँ मंचित की जाएँगी:

03 फरवरी 2026: पारो
लेखक: विवेक कुमार (बाबा नागार्जुन के उपन्यास पर आधारित)
निर्देशक: शारदा सिंह
संस्था: प्रस्तुतिति, पटना (बिहार)

04 फरवरी 2026: शास्ति
लेखक: बीरू मुखोपाध्याय
निर्देशक: विविधान चंद्र हालदार
संस्था: गोबरडांगा रंगभूमि, पश्चिम बंगाल

05 फरवरी 2026: आषाढ़ का एक दिन
लेखक: मोहन राकेश
निर्देशक: तनुज
संस्था: द राइजिंग सोसाइटी ऑफ आर्ट एंड कल्चर, भोपाल

06 फरवरी 2026: सीढ़ी दर सीढ़ी उर्फ़ तुक्के पे तुक्का
लेखक: राजेश जोशी
निर्देशक: बंसी कौल
संस्था: रंग विविदूषक, भोपाल

07 फरवरी 2026: को जानी कहाँ?
लेखक: दुर्गेश सोनी
निर्देशक: अन्नपूर्णा सोनी
संस्था: दर्पण रंग समिति, कटनी

08 फरवरी 2026 (समापन समारोह): बिबिरसा
निर्देशक: गरिमा दिवाकर
संस्था: अंजोर लोक कला मंच, रायपुर
(भगवान बिबिरसा मुंडा की स्मृति में विशेष प्रस्तुति)

उद्घाटन समारोह

भारत रंग महोत्सव का उद्घाटन 3 फरवरी 2026 को आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक श्री देवेंद्र राज अंकुर विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

आयोजन टीम

आयोजन संयोजक: गरिमा दिवाकर

तकनीकी संयोजक: हीरा मानिनिकपुरी

भारत रंग महोत्सव 2026, भारतीय रंगमंच की समृद्ध विरासत को सम्मान देने के साथ-साथ नाट्य कला के प्रेमियों और कलाकारों को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है। रायपुर में इसका आयोजन पहली बार होने जा रहा है, जो छत्तीसगढ़ और पूरे देश के रंगमंच प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर साबित होगा।

Previous Post

CG NEWS : जनपक्षीय पत्रकारिता के साथ खड़ा रहेगा भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ, देवेश तिवारी को बताया युवा पीढ़ी का “आइकन”

Next Post

New Rule : 1 फ़रवरी से हुए ये बड़े बदलाव; FASTag से लेकर सिगरेट-तंबाकू में दिखा असर

Related Posts

BJP
CHHATTISGARH

BJP: तीन दिन में दो मुख्य प्रमोटरों पर शिकंजा कसने से कांग्रेस का सट्टा सिंडिकेट बेनकाब

November 5, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : जब-जब लोकतंत्र पर संकट आएगा, भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सीना तानकर खड़ा मिलेगा

November 5, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : राज्योत्सव में ग्रामोद्योग के ‘शिल्प कुंज’ और ‘कोशल फेब्स’ बने आकर्षण, QR कोड से सामने आई छत्तीसगढ़ की शिल्प विरासत

November 5, 2026
Chhattisgarh
CHHATTISGARH

Chhattisgarh के बुनकरों और महिला स्व सहायता समूहों को 9 करोड़ 41 लाख का भुगतान, स्थानीय रोजगार को मिल रहा बढ़ावा

November 5, 2026
BSP
CHHATTISGARH

BSP की प्लेट मिल ने अक्टूबर में बनाए उत्पादन और डिस्पैच के तीन नए रिकॉर्ड

November 4, 2026
Good News
CHHATTISGARH

Good News : मंत्रिमंडल ने सभी अग्निवीरों को रक्षा बलों में समाहित किए जाने का मार्ग प्रशस्त किया

November 4, 2026
Next Post
New Rule : 1 फ़रवरी से हुए ये बड़े बदलाव; FASTag से लेकर सिगरेट-तंबाकू में दिखा असर

New Rule : 1 फ़रवरी से हुए ये बड़े बदलाव; FASTag से लेकर सिगरेट-तंबाकू में दिखा असर

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • BJP: तीन दिन में दो मुख्य प्रमोटरों पर शिकंजा कसने से कांग्रेस का सट्टा सिंडिकेट बेनकाब
  • RAIPUR NEWS : जब-जब लोकतंत्र पर संकट आएगा, भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सीना तानकर खड़ा मिलेगा
  • CG NEWS : राज्योत्सव में ग्रामोद्योग के ‘शिल्प कुंज’ और ‘कोशल फेब्स’ बने आकर्षण, QR कोड से सामने आई छत्तीसगढ़ की शिल्प विरासत
  • Chhattisgarh के बुनकरों और महिला स्व सहायता समूहों को 9 करोड़ 41 लाख का भुगतान, स्थानीय रोजगार को मिल रहा बढ़ावा
  • BSP की प्लेट मिल ने अक्टूबर में बनाए उत्पादन और डिस्पैच के तीन नए रिकॉर्ड
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • Political Drama
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.