रायपुर। Weather Alert : Chhattisgarh में आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में हीटवेव जैसे हालात बनने की चेतावनी जारी की है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है।
Read More : Weather Alert : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आवश्यक होने पर ही निकलें घर से, राजनांदगांव 45 डिग्री पर, रायपुर 43.2 डिग्री दर्ज
Weather Alert : मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। कई क्षेत्रों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। दोपहर के समय लू जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है। लोगों से दोपहर में धूप से बचने, ज्यादा पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की अपील की गई है।
Weather Alert : मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं, हालांकि महीने के आखिरी सप्ताह में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है।






