रायपुर। CRIME NEWS : सदर बाजार इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक ज्वेलर्स कारोबारी के बेटे ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान प्रवाल सोनी के रूप में हुई है, जो शहर के प्रसिद्ध श्री ज्वेलर्स से जुड़े कारोबारी परिवार का सदस्य था। बताया जा रहा है कि उसके पिता अशोक पोद्दार शहर के जाने-माने ज्वेलर्स व्यवसायी हैं और दोनों पिता-पुत्र साथ मिलकर कारोबार संभालते थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, प्रवाल सोनी ने अपने घर में पंखे से लटककर जान दे दी। घटना सदर बाजार स्थित उनके निवास की बताई जा रही है, जहां अशोक पोद्दार और उनका बेटा प्रवाल सोनी साथ रहते थे।
Read More : CRIME NEWS : महिला उत्पीड़न मामले में जाँच तेज, होगी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई
CRIME NEWS : मामले को लेकर एक पुराना विवाद भी सामने आने की चर्चा है, हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आत्महत्या के पीछे का वास्तविक कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि करीब तीन साल पहले प्रवाल सोनी के परिवार में भी बड़ा हादसा हुआ था। उसकी पत्नी और बेटे ने भी कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। अब एक बार फिर परिवार में हुई इस दुखद घटना से इलाके में शोक का माहौल है।
CRIME NEWS : घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस की कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। साथ ही परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।







