Saturday, October 24, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

CRIME NEWS : राजधानी में हत्या की वारदातों से दहशत, पांच घंटे में तीन हत्याएं, एक हिस्ट्रीशीटर गंभीर, नशा बना अपराध की बड़ी वजह

in CHHATTISGARH
CRIME NEWS

CRIME NEWS

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। CRIME NEWS : राजधानी रायपुर मंगलवार को खून से लाल होती नजर आई। पुलिस प्रशासन के सुरक्षा दावों के बावजूद शहर और ग्रामीण अंचलों में ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाएं सामने आईं। महज पांच घंटे के भीतर तीन हत्याओं और एक जानलेवा हमले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इन सभी घटनाओं के पीछे नशे की हालत में हुए विवाद मुख्य कारण बताए जा रहे हैं। पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पहली घटना दोपहर 12 बजे के बाद आरंग क्षेत्र के साहू पारा में हुई, जहां आपसी विवाद के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Read More : CRIME NEWS : रायपुर में शासकीय जमीन देखने गए पार्षद प्रतिनिधि से लोहे की पाइप से हमला, डेयरी संचालक पर केस दर्ज, ग्रामीण एसपी को भी सौंपा ज्ञापन

CRIME NEWS : दूसरी वारदात खरोरा थाना क्षेत्र के माठ गांव में सामने आई, जहां पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक व्यक्ति की जान चली गई। तीसरी घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के बरबंदा गांव में हुई। यहां भी विवाद के बाद हत्या की खबर से क्षेत्र में दहशत फैल गई।

इसी दौरान चौथी घटना तिल्दा इलाके में सामने आई, जिसमें कुख्यात हिस्ट्रीशीटर लाला यादव पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CRIME NEWS : लगातार हुई इन घटनाओं से राजधानी की कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लग गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी मामलों में जांच तेज कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Read More : CRIME NEWS : स्कूली छात्र को घसीट-घसीट कर पीटा, वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

एक ही दिन में इतनी बड़ी आपराधिक घटनाओं ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इन मामलों में कितनी तेजी और सख्ती से कार्रवाई करता है और शहर में दोबारा विश्वास का माहौल बना पाता है या नहीं।

Previous Post

CG NEWS : भाजपा की वादाखिलाफी से प्रदेश का हर वर्ग व्यथित, मोदी की गारंटी के नाम पर सिर्फ छल

Next Post

CG NEWS : छात्रवृत्ति समर्पण भाजपा सरकार का नया षड्यंत्र, पालकों पर सहमति पत्र देने का दबाव, हजारों छात्र हो रहे वंचित

Related Posts

CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : नौ माह से वेतन न मिलने पर कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, राजनांदगांव में कृषि सेवा सहकारी समिति में जड़ा ताला

October 24, 2026
Bastar Dussehra
CHHATTISGARH

Bastar Dussehra सामाजिक समरसता, सामूहिक आस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

October 24, 2026
Chhattisgarh
CHHATTISGARH

Chhattisgarh की 11,689 ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान, 31 दिसंबर तक बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य

October 23, 2026
CM Vishnu deo Sai
CHHATTISGARH

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया? : CM Vishnu deo Sai

October 23, 2026
Mandi Board
CHHATTISGARH

Mandi Board : प्रबंध संचालक महेंद्र सिंह सवन्नी की संविदा नियुक्ति निरस्त करने की मांग, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

October 23, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : 16000 कोटवारों का आज से प्रान्तव्यापी धरना प्रदर्शन, मांगों के समर्थन में एक दिवसीय आंदोलन

October 23, 2026
Next Post
छात्रवृत्ति समर्पण भाजपा सरकार का नया षड्यंत्र, पालकों पर सहमति पत्र देने का दबाव

CG NEWS : छात्रवृत्ति समर्पण भाजपा सरकार का नया षड्यंत्र, पालकों पर सहमति पत्र देने का दबाव, हजारों छात्र हो रहे वंचित

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • CG NEWS : नौ माह से वेतन न मिलने पर कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, राजनांदगांव में कृषि सेवा सहकारी समिति में जड़ा ताला
  • Bastar Dussehra सामाजिक समरसता, सामूहिक आस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
  • Chhattisgarh की 11,689 ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान, 31 दिसंबर तक बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य
  • दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया? : CM Vishnu deo Sai
  • Mandi Board : प्रबंध संचालक महेंद्र सिंह सवन्नी की संविदा नियुक्ति निरस्त करने की मांग, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.