जशपुर। CRIME NEWS : जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में युवती की आत्महत्या के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविशंकर राम के रूप में हुई है, जो पहले से शादीशुदा है। आरोप है कि उसने युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और ऐसे हालात पैदा किए, जिससे युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
Read More : CRIME NEWS : डीडी नगर क्षेत्र का कुख्यात सट्टा किंग दिलीप मिश्रा गिरफ्तार होने के बाद कोर्ट से जमानत पर रिहा
गौरतलब है कि कुछ समय पहले एक युवती ने कुनकुरी थाना परिसर स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़कर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विस्तृत जांच शुरू की और युवती के मोबाइल, कॉल रिकॉर्ड तथा अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की।
CRIME NEWS : जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची कि आरोपी रविशंकर राम की भूमिका युवती को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने में रही है। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Read More : CRIME NEWS : चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
CRIME NEWS : पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच अभी भी जारी है और यदि जांच में अन्य तथ्य सामने आते हैं तो आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को युवती को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कुनकुरी थाना क्षेत्र की यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है और पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।






