रायपुर। CRIME NEWS : राजधानी रायपुर के थाना डीडी नगर क्षेत्र से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां शहर के कुख्यात सटोरिया दिलीप मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जहां से जमानत पर रिहा कर दिया गया। आरोपी पर शहर में शांति भंग करने और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी दिलीप मिश्रा लंबे समय से पुलिस की निगरानी में रहा है पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं जिसमें जुआ खिलाना और अवैध गतिविधियों को अंजाम देना रहा है और वह कई गंभीर घटनाओं में शामिल रह चुका है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिलीप मिश्रा पर आरोप है कि वह शहर के विभिन्न क्लबों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर विवाद और हिंसक घटनाओं को बढावा देता रहा है। इसके अलावा शहर के आउटर इलाकों में सट्टा, जुआ आदि गतिविधियों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ पहले भी गोलीबारी जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल होने के आरोप दर्ज हैं, जिनकी जांच पुलिस रिकॉर्ड में मौजूद है।
Read More : CRIME NEWS : चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
CRIME NEWS : इस कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी पुरानी बस्ती देवांश राठौर ने बताया कि आरोपी की गतिविधियों को देखते हुए यह स्पष्ट हो गया था कि उसकी असामाजिक गतिविधियां सभ्य समाज के लिए खतरा पैदा कर रही है। जानकारी मिल रही है कि दिलीप मिश्रा को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसको जमानत मिल गई है।







