रायपुर। Local News : राजधानी रायपुर के खम्हारडीह स्थित मारुति सोलिटेयर के क्लब टीआरा में 13 जून को एक दिवसीय “श्री सांवरिया” प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है,उक्त जानकारी देते हुए आयोजिक निधि अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शनी का उदघाटन वन बंधु परिषद की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया गया।

Local News : इस मौके पर राजधानीवासियों के लिए लक्की ड्रॉ भी आयोजित किए गए । वही बड़ी वैरायटी में शादी समारोह के लिए डिजाइनर और आकर्षक गहने भी उपलब्ध रहे। आयोजक निधि ने बताया कि एक ही छत के नीचे जेवेलरी,साड़ी,सूट, कोर्ड सेट,गिफ्ट एटम्स, कॉस्मेटिक,कान्हा पोशाक सहित विभिन्न प्रकार के सजावट के समान कम दामों पर उपलब्ध रहे।
Read More : Local News : अवैध चर्च निर्माण का मामला, जल्द नहीं रोका गया तो किया जाएगा मंदिर निर्माण!, विदेशी फंडिंग की कही जा रही बातें
Local News : निधि ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है,साथ ही ग्राहकों को उच्च स्तरीय खूबसूरत सामानों को कम दरो में उपलब्ध करवाना है।आयोजन से एकत्रित हुई धन राशि को चैरिटी के माध्यम से जरूरतमंदों तक सेवा कार्य कर पहुंचाया जाएगा। यह आयोजन समाजसेवा एवं सहयोग की भावना से आयोजित है।






