Tuesday, October 27, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

Local News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल, स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़

in CHHATTISGARH
Local News

Local News

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। Local News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि सुश्री सिंथिया मैककैफ्रे ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण उन्मूलन तथा बच्चों के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा बच्चों के पोषण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है और इन क्षेत्रों में स्थायी सुधार के लिए सभी विभागों के समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्वस्थ माताएं और स्वस्थ बच्चे ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा आदिम जाति विकास विभाग सहित सभी संबंधित विभाग यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से एक समन्वित और परिणामोन्मुख कार्ययोजना तैयार करें, जिससे शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर और कुपोषण में कमी लाई जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं का प्रभाव तभी बढ़ेगा, जब विभिन्न विभाग साझा लक्ष्य और समन्वित कार्यप्रणाली के साथ काम करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से ऐसी मल्टी-सेक्टोरल रणनीति तैयार करने को कहा, जिससे स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचे और बच्चों के पोषण स्तर में गुणात्मक सुधार सुनिश्चित हो।

Read More : Local News : मुख्यमंत्री निवास की बढ़ाई सुरक्षा, राजनीतिक प्रदर्शन के बीच अतिरिक्त जवान तैनात

Local News : इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुश्री सिंथिया मैककैफ्रे का शॉल एवं छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक ‘नंदी’ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। वहीं सुश्री मैककैफ्रे ने भारत में यूनिसेफ के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय डाक विभाग द्वारा जारी विशेष स्मारक डाक टिकट मुख्यमंत्री को भेंट किया। यूनिसेफ की भारत प्रतिनिधि सुश्री सिंथिया मैककैफ्रे ने मुख्यमंत्री का जय जोहार कहकर अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध संस्कृति और सरल-सहज लोगों का प्रदेश है। उन्होंने बताया कि यूनिसेफ लंबे समय से राज्य सरकार के साथ मिलकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और बाल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है।

Read More : Local News : राजधानी में एक दिवसीय “श्री सांवरिया” प्रदर्शनी का आयोजन

Local News : उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार और यूनिसेफ के संयुक्त प्रयासों से प्रदेश के बच्चों का भविष्य अधिक सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध बनेगा। बैठक में मंत्रिमंडल के सदस्य, मुख्य सचिव विकासशील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, छत्तीसगढ़ में यूनिसेफ की प्रमुख सुश्री सीमा कुमार, अनिल गुलाटी तथा डॉ. बाल पारितोष दास उपस्थित थे।

Previous Post

Local News : मुख्यमंत्री निवास की बढ़ाई सुरक्षा, राजनीतिक प्रदर्शन के बीच अतिरिक्त जवान तैनात

Next Post

CRIME NEWS : सक्ती जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन गिरफ्तार, एक लाख रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा

Related Posts

BIG NEWS
CHHATTISGARH

BIG NEWS : जसकरण सिंह के पांच गोलों के बावजूद बैलाडीला बुल्स जीत से दूर, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने 5-5 से ड्रॉ कराया मुकाबला

October 27, 2026
Bank of India
CHHATTISGARH

Bank of India में स्टाफ की भारी कमी : छत्तीसगढ़ में कर्मचारी यूनियन का हल्लाबोल, 28 अक्टूबर को काले कपड़ों में प्रदर्शन

October 27, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : कचरा फैलाने वालों से वसूला गया 60 हजार रूपये जुर्माना, दो दिन में स्वतः सफाई नहीं करवाई, तो की जाएगी कड़ी कार्रवाई

October 27, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में हवाई करतब दिखाने रायपुर पहुँची सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम

October 27, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : नौ माह से वेतन न मिलने पर कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, राजनांदगांव में कृषि सेवा सहकारी समिति में जड़ा ताला

October 24, 2026
Bastar Dussehra
CHHATTISGARH

Bastar Dussehra सामाजिक समरसता, सामूहिक आस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

October 24, 2026
Next Post
प्रभारी सिविल सर्जन गिरफ्तार, एक लाख रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा

CRIME NEWS : सक्ती जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन गिरफ्तार, एक लाख रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • Smriti Irani : सोशल मीडिया में दिखना काफी नहीं?, जमीनी स्तर पर दिखें कार्यकर्ता
  • BIG NEWS : जसकरण सिंह के पांच गोलों के बावजूद बैलाडीला बुल्स जीत से दूर, संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने 5-5 से ड्रॉ कराया मुकाबला
  • Bank of India में स्टाफ की भारी कमी : छत्तीसगढ़ में कर्मचारी यूनियन का हल्लाबोल, 28 अक्टूबर को काले कपड़ों में प्रदर्शन
  • Cyclone ‘Ornab’ का रौद्र रूप : ओडिशा की ओर बढ़ रहा, 5 राज्यों में रेड अलर्ट, 53 ट्रेनें रद्द
  • RAIPUR NEWS : कचरा फैलाने वालों से वसूला गया 60 हजार रूपये जुर्माना, दो दिन में स्वतः सफाई नहीं करवाई, तो की जाएगी कड़ी कार्रवाई
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.