Friday, September 18, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

Kanker Breaking : जिंदा मिट्टी में दबा मजदूर, चार दिन बाद खुदाई में मिला शव, ग्रामीणों में आक्रोश

in CHHATTISGARH
Kanker Breaking

Kanker Breaking

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

भानुप्रतापपुर (कांकेर)। Kanker Breaking : रेत माफफियों के हौसले बुलंद, नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां : कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान एक मजदूर कथित रूप से जिंदा ही मिट्टी में दब गया। घटना की जानकारी किसी को नहीं हो सकी और वह चार दिनों तक लापता रहा। आखिरकार पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में दोबारा खुदाई कराई गई, जहां गड्ढे के भीतर से मजदूर का शव बरामद हुआ। इस घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है।

Read More : Kanker Breaking : जिंदा मिट्टी में दबा मजदूर, चार दिन बाद खुदाई में मिला शव, ग्रामीणों में आक्रोश

 

जानकारी के अनुसार, भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के कच्चे चौकी अंतर्गत ग्राम हिंगनझर में जल जीवन मिशन के तहत नल-जल योजना का कार्य चल रहा था। मंगलवार 28 जुलाई को 30 वर्षीय रामदेव आंचला पाइपलाइन की नाली में उतरकर घरेलू जल कनेक्शन जोड़ने का काम कर रहा था। इसी दौरान दूसरी ओर से जेसीबी मशीन द्वारा गड्ढे में मिट्टी भरी जा रही थी।

Kanker Breaking : बताया जा रहा है कि काम के दौरान जेसीबी चालक ने अनजाने में उसी स्थान पर भी मिट्टी डाल दी, जहां रामदेव काम कर रहा था। आशंका है कि मजदूर को संभलने या मदद के लिए आवाज लगाने तक का मौका नहीं मिला और वह मिट्टी के नीचे दब गया।

Read MOre : BIG BREAKING : लू की चपेट में आने से 41 की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

 

घटना के समय अन्य मजदूर 20 से 40 मीटर की दूरी पर काम कर रहे थे, इसलिए किसी को हादसे की भनक नहीं लगी। दोपहर में भोजन के समय जब रामदेव नहीं मिला तो साथियों ने उसकी तलाश शुरू की। मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया। शुरुआत में फोन की घंटी बजती रही, लेकिन बाद में मोबाइल बंद हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने भी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद कच्चे चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

शुक्रवार 31 जुलाई को पुलिस, ग्रामीणों और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में उस स्थान पर दोबारा खुदाई कराई गई, जहां रामदेव अंतिम बार काम करते हुए देखा गया था। करीब 10 मीटर तक खुदाई के बाद गड्ढे के भीतर से उसका शव बैठी हुई अवस्था में बरामद हुआ।

शव निकलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने जेसीबी चालक के साथ मारपीट कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए चालक को हिरासत में लिया और स्थिति को नियंत्रित किया।

Read More : BSE BREAKING : पहली बार सेंसेक्स 77 हजार पार, रिकॉर्ड ऊंचाई पर कर रहा कारोबार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भानुप्रतापपुर अस्पताल भेज दिया है। 1 अगस्त को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा लापरवाही का परिणाम था या सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी। वहीं, ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Previous Post

Guru Bana Haiwan : हेडमास्टर पर अश्लील हरकत की कोशिश का आरोप, हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को लिया हिरासत में

Next Post

PM Modi 2 अगस्त को युवाओं से करेंगे Virtual Samvad, ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ का होगा शुभारंभ

Related Posts

CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : अनुदानित कॉलेजों की पेंशन विवाद, 400 से अधिक पेंशनभोगियों ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल

September 18, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : श्रमिक योजनाओं के लंबित आवेदनों को लेकर सरकार पर बरसे सुशील सन्नी अग्रवाल, लगाए गंभीर आरोप

September 18, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : बस्तर परिवहन विवाद, 300 परचून ट्रांसपोर्टरों का अनिश्चितकालीन महाबंद का ऐलान

September 18, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : ग्रेज्युटी भुगतान को लेकर कर्मचारियों की गुहार, श्रम न्यायालय के आदेश के बावजूद राशि नहीं मिलने का आरोप, राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड व मंडी समिति में बड़ा गड़बड़झाला

September 18, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : सेवानिवृत्ति के बाद संविदा नियुक्ति पर फिर उठे सवाल, महेंद्र सवन्नी के कार्यकाल को लेकर छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने मांगा जवाब

September 16, 2026
CG NEWS : नक्सल पुनर्वास केंद्रों में हथकरघा से स्वरोजगार,  80 हितग्राहियों के बुनाई प्रशिक्षण के लिए 27.20 लाख स्वीकृति
CHHATTISGARH

CG NEWS : नक्सल पुनर्वास केंद्रों में हथकरघा से स्वरोजगार, 80 हितग्राहियों के बुनाई प्रशिक्षण के लिए 27.20 लाख स्वीकृति

September 16, 2026
Next Post
Virtual Samvad

PM Modi 2 अगस्त को युवाओं से करेंगे Virtual Samvad, 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' का होगा शुभारंभ

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • CG NEWS : अनुदानित कॉलेजों की पेंशन विवाद, 400 से अधिक पेंशनभोगियों ने सरकार के फैसले पर उठाए सवाल
  • RAIPUR NEWS : श्रमिक योजनाओं के लंबित आवेदनों को लेकर सरकार पर बरसे सुशील सन्नी अग्रवाल, लगाए गंभीर आरोप
  • CG NEWS : बस्तर परिवहन विवाद, 300 परचून ट्रांसपोर्टरों का अनिश्चितकालीन महाबंद का ऐलान
  • CG NEWS : ग्रेज्युटी भुगतान को लेकर कर्मचारियों की गुहार, श्रम न्यायालय के आदेश के बावजूद राशि नहीं मिलने का आरोप, राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड व मंडी समिति में बड़ा गड़बड़झाला
  • CG NEWS : सेवानिवृत्ति के बाद संविदा नियुक्ति पर फिर उठे सवाल, महेंद्र सवन्नी के कार्यकाल को लेकर छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने मांगा जवाब
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.