Friday, September 18, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

Good News : कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा व सम्मान की दिशा में सरकार का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री साय ने की ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण योजना’ की शुरुआत

in CHHATTISGARH
Good News

Good News

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। Good News : छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय कर्मचारियों को आर्थिक संकट के समय त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। Chief Minister Vishnu Deo Sai ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण योजना’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने योजना के ब्रोशर का विमोचन भी किया और इसे कर्मचारी कल्याण एवं सुशासन की दिशा में राज्य सरकार की अहम पहल बताया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शासकीय कर्मचारी प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ हैं। यदि कर्मचारी आर्थिक तनाव से मुक्त होकर कार्य करेंगे तो शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से कर्मचारियों को आकस्मिक परिस्थितियों में निजी साहूकारों या ऊंची ब्याज दर पर ऋण लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब वे न्यूनतम औपचारिकताओं के साथ अपनी पात्रता के अनुसार अल्पावधि ऋण प्राप्त कर सकेंगे।

Read More : Good News : सेवा सेतु से आसान हुई दस्तावेजी प्रक्रिया, ग्रामीण परिवारों को नहीं लगाने पड़ रहे कार्यालयों के चक्कर

मुख्यमंत्री ने बताया कि वित्त विभाग ने इस सुविधा को ई-कोष प्रणाली से जोड़ते हुए पूरी प्रक्रिया को डिजिटल, पेपरलेस और पारदर्शी बनाया है। इससे ऋण स्वीकृति और राशि वितरण की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज और सरल होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस योजना के संचालन से राज्य सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आएगा।

कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार कर्मचारी हितों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने के बाद अब अल्पावधि ऋण योजना शुरू की गई है, जिसके तहत तात्कालिक जरूरतों के लिए बिना ब्याज वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Read More : Good News : छत्तीसगढ़ में स्कूली गणवेश आपूर्ति का शुभारंभ : लाखों छात्रों को मिलेगा लाभ

वित्त मंत्री ने जानकारी दी कि योजना के पायलट चरण के दौरान महज दो महीने में 73 हजार से अधिक कर्मचारियों ने पंजीयन कराया, जबकि 27 हजार से अधिक कर्मचारी इस सुविधा का लाभ भी उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में बेहतर क्रेडिट रिकॉर्ड वाले कर्मचारियों को प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर अधिक राशि का ऋण उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी संघ के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने योजना का स्वागत करते हुए कहा कि यह कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी। इससे आपात परिस्थितियों में कर्मचारियों को सम्मानजनक और त्वरित आर्थिक सहायता मिल सकेगी।

Read More : Good News : खुले शासकीय नौकरियों के द्वार, साय सरकार में निकली 3500 पदों की भर्ती

योजना के तहत शासकीय कर्मचारी ई-कोष के एम्प्लॉयी कॉर्नर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ई-केवाईसी, डिजिटल प्रमाणीकरण और आवश्यक सहमति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऋण स्वीकृत कर राशि सीधे उपलब्ध करा दी जाएगी। वित्त विभाग ने इसके लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी जारी की है, जिसमें डेटा सुरक्षा, गोपनीयता और डिजिटल प्रमाणीकरण के उच्च मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव विकासशील, वित्त विभाग के विशेष सचिव चंदन कुमार, लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, संचालक (बजट एवं वित्त) ऋषभ पराशर तथा विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous Post

Gariaband News : स्कूल में शराब पार्टी, जांच के आदेश; दोषी पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Next Post

Aaj Ka Rashifal 2 August 2026 : सिंह और धनु राशि वालों का होने जा रहा भाग्योदय, जानें 12 राशियों का भविष्यफल…

Related Posts

CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : ग्रेज्युटी भुगतान को लेकर कर्मचारियों की गुहार, श्रम न्यायालय के आदेश के बावजूद राशि नहीं मिलने का आरोप, राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड व मंडी समिति में बड़ा गड़बड़झाला

September 18, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : सेवानिवृत्ति के बाद संविदा नियुक्ति पर फिर उठे सवाल, महेंद्र सवन्नी के कार्यकाल को लेकर छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने मांगा जवाब

September 16, 2026
CG NEWS : नक्सल पुनर्वास केंद्रों में हथकरघा से स्वरोजगार,  80 हितग्राहियों के बुनाई प्रशिक्षण के लिए 27.20 लाख स्वीकृति
CHHATTISGARH

CG NEWS : नक्सल पुनर्वास केंद्रों में हथकरघा से स्वरोजगार, 80 हितग्राहियों के बुनाई प्रशिक्षण के लिए 27.20 लाख स्वीकृति

September 16, 2026
Aabkari Vibhag
CHHATTISGARH

Aabkari Vibhag की दो अलग-अलग कार्रवाई, महुआ शराब और देशी मदिरा जब्त

September 16, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : पुलिस का बड़ा शिकंजा; 120 करोड़ से ज्यादा की खैर लकड़ी तस्करी का खुलासा, फर्जी इनवॉयस के लिए 8 शेल कंपनियों का इस्तेमाल

September 16, 2026
NFHS REPORT
CHHATTISGARH

NFHS REPORT : छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने मारी बाजी!, तंबाकू और शराब सेवन में बढ़ा रुझान, ग्रामीण इलाकों में आंकड़े ज्यादा

September 15, 2026
Next Post
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 2 August 2026 : सिंह और धनु राशि वालों का होने जा रहा भाग्योदय, जानें 12 राशियों का भविष्यफल...

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • CG NEWS : ग्रेज्युटी भुगतान को लेकर कर्मचारियों की गुहार, श्रम न्यायालय के आदेश के बावजूद राशि नहीं मिलने का आरोप, राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड व मंडी समिति में बड़ा गड़बड़झाला
  • CG NEWS : सेवानिवृत्ति के बाद संविदा नियुक्ति पर फिर उठे सवाल, महेंद्र सवन्नी के कार्यकाल को लेकर छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने मांगा जवाब
  • CG NEWS : नक्सल पुनर्वास केंद्रों में हथकरघा से स्वरोजगार, 80 हितग्राहियों के बुनाई प्रशिक्षण के लिए 27.20 लाख स्वीकृति
  • Aabkari Vibhag की दो अलग-अलग कार्रवाई, महुआ शराब और देशी मदिरा जब्त
  • CG NEWS : पुलिस का बड़ा शिकंजा; 120 करोड़ से ज्यादा की खैर लकड़ी तस्करी का खुलासा, फर्जी इनवॉयस के लिए 8 शेल कंपनियों का इस्तेमाल
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.