रायपुर। RAIPUR BREAKING : पदोन्नति में TET की अनिवार्यता के विरोध में प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने एकजुट होकर ‘छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा’ का गठन किया है। मोर्चा 18 अगस्त को शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव और DPI को ज्ञापन सौंपकर मांगों के समाधान की मांग करेगा।

शिक्षकों की प्रमुख मांग है कि TET की शर्त हटाकर वरिष्ठता और सेवा अवधि के आधार पर पदोन्नति दी जाए। संगठनों ने इसके लिए सुप्रीम कोर्ट की 2028 तक की छूट का हवाला देते हुए राज्य के पदोन्नति नियमों में आवश्यक बदलाव की मांग की है।
Read More : Raipur Breaking : आत्मानंद स्कूल में मारपीट का वीडियो वायरल, बाहर से गुंडे बुलवाकर मारपीट
RAIPUR BREAKING : मोर्चे ने 13 फरवरी 2026 के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन या निरस्तीकरण की मांग भी उठाई है। इसके अलावा वेतन विसंगति दूर करने, पुरानी सेवा की गणना करने और B.Ed ब्रिज कोर्स से जुड़ी व्यवस्था स्पष्ट करने की मांग शामिल है।

RAIPUR BREAKING : शिक्षक संगठनों का कहना है कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों की पदोन्नति को नई TET शर्त से जोड़ने के बजाय उनकी वरिष्ठता और पूर्व सेवा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। अब 18 अगस्त को सौंपे जाने वाले ज्ञापन के बाद शासन के रुख पर शिक्षकों की नजर रहेगी।
Read More : RAIPUR BREAKING : राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का बड़ा ऐलान, कल पूरे छत्तीसगढ़ में जलेगा मोदी सरकार का पुतला








