धमतरी। BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ के धमतरी से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के सिहावा रोड स्थित निवास पर छापा मारा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई कथित शराब, कोल और कस्टम मिलिंग घोटालों से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में की जा रही है।
बताया जा रहा है कि ED की करीब 8 सदस्यीय टीम सुबह लगभग 7 बजे रामगोपाल अग्रवाल के आवास पर पहुंची। टीम ने घर में जांच शुरू कर दस्तावेजों और अन्य संबंधित रिकॉर्ड की पड़ताल की। कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी की टीम मामले से जुड़े जरूरी दस्तावेज और जानकारी जुटा रही है।
Read More : BREAKING NEWS : 23 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, 6 जिलों के बदले कलेक्टर
रामगोपाल अग्रवाल कांग्रेस से जुड़े प्रमुख नेताओं में रहे हैं और पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके आवास पर ED की कार्रवाई के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।
फिलहाल ED की ओर से छापे को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई से जुड़े अन्य तथ्यों और दस्तावेजों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
धमतरी में सुबह-सुबह हुई इस ED कार्रवाई ने राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। अब निगाहें जांच एजेंसी की आगे की कार्रवाई और आधिकारिक जानकारी पर टिकी हैं।
Read More : BREAKING NEWS : नकटी मामले में सियासत तेज, अनुज शर्मा और बृजमोहन अग्रवाल का निवास घेरेगी कांग्रेस, प्रभावित परिवार भी होंगे शामिल







