रायपुर। RAIPUR CRIME : राजधानी रायपुर के कचना स्थित शिव ज्वेलर्स में शनिवार-रविवार दरमियानी रात चोरों ने धावा बोल दिया। गैस कटर से दुकान का ताला और शटर काटकर अंदर घुसे चोर जेवरात लेकर फरार हो गए। शुरुआती जांच में करीब 2 तोला सोना और 15 किलो से ज्यादा चांदी के आभूषण चोरी होने की बात सामने आई। हालांकि कारोबारी ने अभी चोरी हुए जेवरात का पूरा हिसाब पुलिस को नहीं दिया है। 12 दिनों के भीतर दो सराफा दुकानों में चोरी से हड़कंप मच गया है.
Read More : RAIPUR CRIME : मंदिर में चोरी, दानपेटी लेकर चोर फरार, दिनों दिन चोरों के हौसले
पुलिस ने बताया कि कचना निवासी ऋषि सोनी (31) की बाजार के पास शिव ज्वेलर्स नाम से दुकान है। शनिवार रात वह दुकान बंद कर घर चला गया। रविवार सुबह आसपास के लोगों ने ताला टूटा और शटर उठा देखकर उसे सूचना दी। ऋषि दुकान पहुंचा। सूचना पर क्राइम ब्रांच और खम्हारडीह पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चोरों ने रेकी के बाद दुकान को निशाना बनाया। वे गैस कटर लेकर पहुंचे और उससे ताला व शटर काटा।
Read More : RAIPUR CRIME : अरबों की ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 गिरफ्तार; 4 करोड़ से ज्यादा कैश जब्त
RAIPUR CRIME : पुलिस के मुताबिक वारदात में दो से ज्यादा चोर शामिल हो सकते हैं। दुकान के कैमरे में एक नकाबपोश चोर शटर उठाकर भीतर घुसते दिख रहा है। उसने रैक से सोने-चांदी के जेवर निकालकर बैग में रखे। पुलिस का दावा है कि उसका साथी बाहर निगरानी कर रहा होगा। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को कुछ संदिग्धों के फुटेज और पुख्ता क्लू मिले हैं,पुलिस ने घटना से संबंधित चोर की फोटो वायरल कर बताने वाले को ईनाम की घोषणा भी की है।








