Friday, October 16, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

CG NEWS : ‘मेरा सिल्क, मेरा अभिमान’ के तहत कृषक सम्मेलन आयोजित, किसानों की आय बढ़ाने पर दिया गया जोर

in CHHATTISGARH
CG NEWS

CG NEWS

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। CG NEWS : रेशम विभाग, रायपुर एवं केन्‍द्रीय रेशम बोर्ड द्वारा ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान’ कार्यक्रम के तहत दिनांक 2 सितम्‍बर बुधवार को कार्यालय उपसंचालक रायपुर में शहतूत रेशम कृषक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में 100 कृषकों को वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर गुणवत्तापूर्ण कोकून उत्पादन बढ़ाने एवं रेशम पालन से आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामोद्योग विभाग के सचिव राजेश राणा (IAS), बीटटीएसएसओ बिलासपुर की निदेशक डॉ. पुनीतावती, संयुक्त संचालक रेशम मुख्‍यालय रायपुर सी.एस. नोनहारे, उप संचालक रेशम रायपुर ठाकुर राम उइके तथा वैज्ञानिक ‘बी’ कुमारी रंजीता बाई एच. सहित रेशम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं रायपुर जिले के 20, धमतरी के 40, दुर्ग के 10 और महासमुन्‍द के 30 कृषक उपस्थित रहे।

Read More : CG NEWS : बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति, ग्रामीणों में खुशी की लहर

CG NEWS : श्री राणा ने रेशम पालन को किसानों की आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम बनाने तथा ‘सिल्‍क-समग्र’ योजना का लाभ उठाकर व्यावसायिक स्तर पर रेशम पालन विकसित करने पर जोर दिया। डॉ. पुनीतावती ने कहा कि ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रिसर्च इंस्टीट्यूट और किसानों के बीच तकनीकी अंतर को कम करना है। उन्होंने बाई-वोल्टाइन क्रॉप एवं शहतूत की खेती के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला।

सी.एस. नोनहारे ने सेरीकल्चर को रोजगार एवं अतिरिक्त आय का बेहतर माध्यम बताते हुए वैज्ञानिक रियरिंग एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन अपनाने की आवश्यकता बताई। ठाकुर राम उइके ने रायपुर एवं अधीनस्थ जिलों में संचालित विभागीय गतिविधियों तथा शहतूत रेशम पालन के विस्तार की जानकारी दी।

Read More : CG NEWS : किसान क्रेडिट कार्ड योजना से किसानों को मिल रही आर्थिक मजबूती, खेती बन रही अधिक लाभकारी’

कुमारी रंजीता बाई एच. ने रेशम कीटों के रोग, रोग प्रबंधन, रियरिंग हाउस की स्वच्छता एवं प्रभावी कीटाणुशोधन की जानकारी दी। तकनीकी विशेषज्ञ अरविंद मसराम ने रेशम कीट की पांचों अवस्थाओं, पत्ती प्रबंधन, मोल्टिंग, माउंटिंग एवं पोस्ट-कोकून गतिविधियों की जानकारी दी।

CG NEWS : कार्यक्रम के अंत में कुमारी रंजीता बाई एच. ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कृषकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मेलन में वैज्ञानिक रेशम पालन, शहतूत क्षेत्र के विस्तार एवं बेहतर कोकून उत्पादन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

Previous Post

RAIPUR NEWS : सेजबहार की आनंद गली में महिलाओं ने की हलषष्ठी माता की पूजा, संतान की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के साथ रखा व्रत

Next Post

Cgpsc Mains 2025 : इंटरव्यू चयन पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने 3 गुना शॉर्टलिस्टिंग की उठाई मांग

Related Posts

CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : रायपुर प्रेस क्लब में निःशुल्क आयुर्वेद शिविर, 150 से अधिक लोगों की जांच

October 16, 2026
Rahul Gandhi
CHHATTISGARH

Rahul Gandhi और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 को सुनवाई

October 16, 2026
Ambikapur News
CHHATTISGARH

Ambikapur News : निजी स्कूल की छत पर चढ़ी छात्रा, कूदने की धमकी से मचा हड़कंप

October 16, 2026
Supreme Court
CHHATTISGARH

धर्म के आधार पर आरक्षण का लाभ नहीं दिए जाने संबंधी Supreme Court का फैसला महत्वपूर्ण, अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 16, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : मातृ-नवजात मृत्यु दर घटाने छत्तीसगढ़ में ‘सुमन रोडमैप 2030’ पर मंथन, राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

October 16, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में हाथकरघा और खादी को मिलेगा बढ़ावा, बुनकरों व महिला समूहों के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर

October 15, 2026
Next Post
Cgpsc Mains 2025

Cgpsc Mains 2025 : इंटरव्यू चयन पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने 3 गुना शॉर्टलिस्टिंग की उठाई मांग

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • CG NEWS : रायपुर प्रेस क्लब में निःशुल्क आयुर्वेद शिविर, 150 से अधिक लोगों की जांच
  • रायपुर में आज भारत-जिम्बाब्वे Women’s T20 मुकाबला, क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह
  • Rahul Gandhi और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 को सुनवाई
  • Ambikapur News : निजी स्कूल की छत पर चढ़ी छात्रा, कूदने की धमकी से मचा हड़कंप
  • धर्म के आधार पर आरक्षण का लाभ नहीं दिए जाने संबंधी Supreme Court का फैसला महत्वपूर्ण, अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.