सक्ती। CG News : जिले के धुरकोट गांव में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब कार्यक्रम स्थल पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान किसी मुद्दे को लेकर दोनों दलों के समर्थकों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही तीखी बहसबाजी में बदल गई। हालांकि स्थिति बिगड़ने से पहले मौके पर मौजूद अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को समझाइश दी और माहौल को शांत कराया।
Read More : CG NEWS : शिवरीनारायण में 27 अप्रैल से 5 मई तक 9 दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन, जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के सान्निध्य में सजेगा आध्यात्मिक महाकुंभ
घटना के दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए असमंजस की स्थिति बनी रही। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों की तत्परता के चलते स्थिति नियंत्रण में रही और कार्यक्रम आगे निर्धारित रूप से जारी रखा गया।
CG News : सुशासन तिहार जैसे सरकारी आयोजन में राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच हुई यह बहस अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। घटना को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जबकि प्रशासन की ओर से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।
Read More : CG NEWS : सुशासन का ढोंग रचने वाले खुद उड़ा रहे नियमों की धज्जियां, नो विज्ञापन जोन में अभी भी लगे हैं बर्थडे पोस्टर
CG News : फिलहाल, इस मामले में किसी प्रकार की अप्रिय घटना या कानूनी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। बावजूद इसके, धुरकोट गांव में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उपजा विवाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा का केंद्र बन गया है।






