रायपुर। RAIPUR POLICE : राजधानी रायपुर में महापौर मीनल चौबे को सोशल मीडिया वीडियो के जरिए कथित तौर पर गाली देने के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक युवक का वीडियो सामने आया था, जिसमें वह महापौर के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करता नजर आया। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा पार्षद दल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस से शिकायत की थी।
Read More : RAIPUR POLICE : प्रशासन से बेखौफ शहर के कुछ बार और ढाबे, पूरी रात परोस रहे नशाखोरों को अवैध शराब..
RAIPUR POLICE : शिकायत के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने वाले युवक की पहचान करने में जुटी है। वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस की जांच के बाद ही आरोपी युवक की पहचान और आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।







