Thursday, October 15, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

RAIPUR POLICE : लंबित ई-चालान धारकों के लिए राहत की खबर, लोक अदालत में होगा प्रकरणों का निदान, 14 मार्च को लोक अदालत में सुनवाई

in CHHATTISGARH
RAIPUR POLICE : लंबित ई-चालान धारकों के लिए राहत की खबर ...

RAIPUR POLICE : लंबित ई-चालान धारकों के लिए राहत की खबर ...

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। RAIPUR POLICE : जिन वाहन स्वामियों के ई-चालान लंबे समय से लंबित हैं, उनके लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। ऐसे ई-चालान जिनका भुगतान अब तक नहीं किया गया है और जो न्यायालय में स्थानांतरित हो चुके हैं, उनका निराकरण आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली लोक अदालत में किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लोक अदालत में प्रकरण प्रस्तुत करने के लिए संबंधित वाहन स्वामी को अनिवार्य रूप से पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए अंतिम तिथि 10 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर संबंधित प्रकरण लोक अदालत में नहीं रखा जाएगा और आगे न्यायालयीन कार्रवाई की जाएगी।

RAIPUR POLICE : इस संबंध में पुलिस उपायुक्त यातायात विकास कुमार ने निर्देश जारी किए हैं कि लोक अदालत के बाद भी यदि कोई प्रकरण लंबित पाया जाता है तो संबंधित वाहन को जब्त कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि वाहन स्वामियों को यह अंतिम अवसर दिया जा रहा है कि वे लोक अदालत के माध्यम से अपने लंबित ई-चालानों का समाधान करा लें।

Read More : RAIPUR POLICE : वेलेंटाइन डे पर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात, असामाजिक तत्वों पर रखी जा रही कड़ी नजर

जानकारी के अनुसार, जिन वाहन स्वामियों के ई-चालान 15 अक्टूबर 2025 से पूर्व जारी हुए हैं, उन्हीं प्रकरणों को लोक अदालत में निराकरण हेतु शामिल किया जाएगा। लंबित प्रकरणों वाले वाहन स्वामियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर कॉल कर सूचना दी जा रही है। इसके साथ ही व्हाट्सएप के माध्यम से नोटिस की प्रति भी भेजी जा रही है।

प्रशासन द्वारा यह भी बताया गया कि यदि समय रहते ई-चालान का निराकरण नहीं कराया गया तो संबंधित वाहन स्वामियों को न्यायालयीन प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ेगा, जिससे उन्हें अनावश्यक असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा वाहन से संबंधित विभिन्न सेवाएं भी बाधित रह सकती हैं।

लोक अदालत में प्रकरण प्रस्तुत कराने के लिए वाहन स्वामी अपने क्षेत्र के नजदीकी निम्नलिखित नौ यातायात थानों में जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं— तेलीबांधा, भाठागांव बस स्टैंड, शारदा चौक, फाफाडीह, भनपुरी, टाटीबंध, पंडरी, पचपेड़ीनाका तथा कालीबाड़ी स्थित यातायात मुख्यालय।

Read More : RAIPUR POLICE : रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नवा रायपुर में स्टंट करने वाले बाइकर्स पर कसा शिकंजा, 28 बाइक और 6 कार चालकों पर की कार्रवाई

RAIPUR POLICE : पुलिस प्रशासन ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए 10 मार्च तक अनिवार्य रूप से अपने लंबित ई-चालान प्रकरण का रजिस्ट्रेशन कराएं और 14 मार्च को लोक अदालत में उपस्थित होकर जुर्माना जमा कर प्रकरण का शीघ्र निराकरण कराएं।

राजधानी रायपुर में इस निर्णय से हजारों वाहन स्वामियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पुलिस विभाग का उद्देश्य लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान कर यातायात व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और अनुशासित बनाना है।

Previous Post

CG NEWS : लिटरेरी स्टडीज का भविष्य: अंतर्विषयकता, प्रौद्योगिकी और वैश्विक जुड़ाव” विषय पर विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन इंग्लिश डिपार्टमेंट, मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में किया गया

Next Post

MR Hospital का काला सच!, मरीज को लूट रहे डॉक्टर, पैसे नहीं मिला तो ईलाज किया बंद!, मेकाहारा में मरीज ने तोड़ा दम, कैसे जारी हुआ लाइसेंस, CMHO ने किया था सील

Related Posts

CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में हाथकरघा और खादी को मिलेगा बढ़ावा, बुनकरों व महिला समूहों के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर

October 15, 2026
Local News
CHHATTISGARH

Local News : मुख्यमंत्री के शिवरीनारायण दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध, जिला पंचायत सदस्यों ने दी काली झंडी दिखाने की चेतावनी

October 14, 2026
MATS
CHHATTISGARH

MATS विश्वविद्यालय द्वारा ‘‘उमंग 2026‘‘ कार्यक्रम संपन्न, खुशियों और प्रतिभा पर सामाजिक सहभागिता का आयोजन

October 14, 2026
MATS
CHHATTISGARH

MATS विश्वविद्यालय द्वारा ‘‘उमंग 2026‘‘ कार्यक्रम संपन्न, खुशियों और प्रतिभा पर सामाजिक सहभागिता का आयोजन

October 14, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : सचिव, ग्रामोद्योग ने किया रेशम सेतु का निरीक्षण, छत्तीसगढ़ रेशम सेतु से बुनकर महिलाओं को मिलेगा बेहतर बाजार और धागे का उचित मूल्य

October 14, 2026
BREAKING NEWS
CHHATTISGARH

BREAKING NEWS : रायपुर के लालपुर स्थित पोद्दार पेंट गोदाम में भीषण आग

October 11, 2026
Next Post
MR Hospital का काला सच!, मरीज को लूट रहे डॉक्टर, पैसे नहीं मिला तो ईलाज किया बंद...

MR Hospital का काला सच!, मरीज को लूट रहे डॉक्टर, पैसे नहीं मिला तो ईलाज किया बंद!, मेकाहारा में मरीज ने तोड़ा दम, कैसे जारी हुआ लाइसेंस, CMHO ने किया था सील

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • CG NEWS : छत्तीसगढ़ में हाथकरघा और खादी को मिलेगा बढ़ावा, बुनकरों व महिला समूहों के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर
  • Local News : मुख्यमंत्री के शिवरीनारायण दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध, जिला पंचायत सदस्यों ने दी काली झंडी दिखाने की चेतावनी
  • MATS विश्वविद्यालय द्वारा ‘‘उमंग 2026‘‘ कार्यक्रम संपन्न, खुशियों और प्रतिभा पर सामाजिक सहभागिता का आयोजन
  • MATS विश्वविद्यालय द्वारा ‘‘उमंग 2026‘‘ कार्यक्रम संपन्न, खुशियों और प्रतिभा पर सामाजिक सहभागिता का आयोजन
  • CG NEWS : सचिव, ग्रामोद्योग ने किया रेशम सेतु का निरीक्षण, छत्तीसगढ़ रेशम सेतु से बुनकर महिलाओं को मिलेगा बेहतर बाजार और धागे का उचित मूल्य
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.