Monday, September 7, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

Cm Vishnu Dev Sai : बस्तर में विकास को लेकर भ्रम फैलाने वालों से सावधान!, बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा

in CHHATTISGARH
Cm Vishnu Dev Sai

Cm Vishnu Dev Sai

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। Cm Vishnu Dev Sai : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि बस्तर के विकास की दिशा वहां की जनता की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप ही तय होगी। बस्तर की जनता को किसी प्रकार के भ्रम में रहने की आवश्यकता नहीं है। सरकार क्षेत्र में कृषि, पर्यटन, पशुपालन सहित स्थानीय संभावनाओं के अनुरूप आजीविका और विकास के अवसरों को आगे बढ़ा रही है। बस्तर के लोग जैसा विकास चाहेंगे, सरकार उसी दिशा में आगे बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री साय ने निजी समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में विभिन्न सवालों के जवाब देते हुए बस्तर के विकास, नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता और महिला सशक्तीकरण सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से अपनी बात रखी।

Read More : CM SAI : ग्रीन स्टील पर छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग: 13,840 करोड़ का निवेश, 10,921 रोजगार के अवसर होंगे सृजित  Cm Vishnu Dev Sai 

बस्तर से जुड़े एक प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दशकों तक नक्सलवाद के कारण बस्तर विकास की मुख्यधारा से पीछे रहा। आज जब नक्सलवाद के विरुद्ध लड़ाई निर्णायक मुकाम पर पहुंची है और क्षेत्र में शांति एवं विकास का नया वातावरण बना है, तब कुछ लोग बस्तर की जनता के बीच यह भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं कि नक्सलवाद को समाप्त करने के पीछे सरकार का उद्देश्य बड़े उद्योगों के लिए रास्ता तैयार करना है। मुख्यमंत्री ने इसे स्पष्ट रूप से खारिज करते हुए कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। बस्तर का भविष्य वहां की जनता की आकांक्षाओं और इच्छाओं के अनुरूप ही तय होगा।

Cm Vishnu Dev Sai : मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जो लोग नक्सलवाद के विरुद्ध लड़ाई में कभी साथ नहीं खड़े हुए अथवा प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से उसका समर्थन करते रहे, वे अब नए नैरेटिव के माध्यम से लोगों में भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। बस्तर की जनता जागरूक है और ऐसे भ्रामक प्रयासों को भली-भांति समझती है। हमारी सरकार का उद्देश्य बस्तर की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संभावनाओं को आगे बढ़ाते हुए वहां के लोगों के जीवन में समृद्धि लाना है।

Read More : Chief Minister Vishnu Deo Sai : नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर, बस्तर के नवनिर्माण का स्वर्णिम समय  Cm Vishnu Dev Sai 

Cm Vishnu Dev Sai : उन्होंने कहा कि बस्तर में कृषि को सशक्त करने, पशुपालन को बढ़ावा देने और पर्यटन की अपार संभावनाओं को अवसरों में बदलने की दिशा में सरकार निरंतर काम कर रही है। शांति स्थापित होने के साथ अब दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास पहुंच रहा है और स्थानीय युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर तैयार हो रहे हैं। हमारा प्रयास है कि बस्तर अपनी विशिष्ट पहचान और समृद्ध संस्कृति को सहेजते हुए विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचे।

बहनों का ‘भैया’ कहना मेरे लिए सबसे बड़ा सौभाग्य

साक्षात्कार के दौरान प्रदेश की बहनों द्वारा विष्णु भैया नाम से पुकारे जाने और बहनों के मुख्यमंत्री से आत्मीय जुड़ाव को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश की बहनें उन्हें ‘भैया’ कहकर पुकारती हैं और अपने परिवार का सदस्य मानती हैं। इससे बड़ा सौभाग्य उनके लिए और क्या हो सकता है ? बहनों से मिलने वाला स्नेह और आशीर्वाद उन्हें जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि एक भाई के नाते प्रदेश की बहनों की सेवा, सुरक्षा और उनके जीवन में खुशहाली लाना उनका संकल्प है। सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके सम्मान, स्वाभिमान और सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि प्रदेश की हर बहन को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलें और वह आत्मविश्वास के साथ अपने परिवार तथा छत्तीसगढ़ की प्रगति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

Read More : CM vishnu deo साय ने PM MODI से किया मुलाकात, बोले-बस्तर अब डर के लिए नहीं बल्कि डिजिटल बदलाव के लिए जाना जा रहा  Cm Vishnu Dev Sai 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। सरकार की प्रत्येक नीति और प्रत्येक निर्णय के केंद्र में छत्तीसगढ़ की जनता का हित है।

Cm Vishnu Dev Sai : बस्तर के विकास से लेकर माताओं-बहनों के सशक्तीकरण तक सरकार का संकल्प स्पष्ट है – विकास ऐसा हो, जिसमें जनता की भागीदारी हो, स्थानीय आकांक्षाओं का सम्मान हो और उसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

Previous Post

Gariaband Breaking : ‘पुष्पा’ स्टाइल सागौन तस्करी का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार; 3 तस्कर फरार

Next Post

Balco में 22 वर्षों से सेवा दे रहे सैकड़ों एलटीएस श्रमिकों पर रोजगार संकट, सहायक श्रमायुक्त को कड़ी हिदायत

Related Posts

Balco
CHHATTISGARH

Balco में 22 वर्षों से सेवा दे रहे सैकड़ों एलटीएस श्रमिकों पर रोजगार संकट, सहायक श्रमायुक्त को कड़ी हिदायत

September 7, 2026
Gariaband Breaking
CHHATTISGARH

Gariaband Breaking : ‘पुष्पा’ स्टाइल सागौन तस्करी का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार; 3 तस्कर फरार

September 7, 2026
BIG BREAKING
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : जुटेंगे देशभर के युवा, 29-30 सितंबर को होगा यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव

September 7, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : ईंट-भट्ठे में बंधक 16 मजदूरों की घर वापसी, SP की पहल से 4 परिवार सकुशल लौटे

September 7, 2026
AMBIKAPUR BREAKING
CHHATTISGARH

AMBIKAPUR BREAKING : अवैध शराब बिक्री पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार

September 6, 2026
Prayas Residential School
CHHATTISGARH

Prayas Residential School में रैगिंग का मामला, दो छात्रों के साथ मारपीट, छात्र घायल

September 6, 2026
Next Post
Balco

Balco में 22 वर्षों से सेवा दे रहे सैकड़ों एलटीएस श्रमिकों पर रोजगार संकट, सहायक श्रमायुक्त को कड़ी हिदायत

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • Balco में 22 वर्षों से सेवा दे रहे सैकड़ों एलटीएस श्रमिकों पर रोजगार संकट, सहायक श्रमायुक्त को कड़ी हिदायत
  • Cm Vishnu Dev Sai : बस्तर में विकास को लेकर भ्रम फैलाने वालों से सावधान!, बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा
  • Gariaband Breaking : ‘पुष्पा’ स्टाइल सागौन तस्करी का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार; 3 तस्कर फरार
  • RAIPUR NEWS : जुटेंगे देशभर के युवा, 29-30 सितंबर को होगा यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव
  • CG NEWS : ईंट-भट्ठे में बंधक 16 मजदूरों की घर वापसी, SP की पहल से 4 परिवार सकुशल लौटे
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.