अंबिकापुर। Ambikapur News : शहर के उर्सुलाइन स्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक छात्रा स्कूल की दूसरी मंजिल की छत पर पहुंच गई। छात्रा के छत से कूदने की धमकी देने की सूचना के बाद स्कूल परिसर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
Read More : Ambikapur News : दुष्कर्म के फरार आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, लाइसेंसी बंदूक जब्त, संपत्ति कुर्की की तैयारी
मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा छत की मुनार पर चढ़कर लगातार घूम रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर छात्रा को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।
स्कूल प्रबंधन में मचा हड़कंप
Ambikapur News : घटना के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। छात्रा की सुरक्षा को लेकर मौके पर प्रयास जारी हैं। वहीं, स्कूल के सामने लोगों की भीड़ जुटने से घटनास्थल पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। फिलहाल छात्रा के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी और छात्रा की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।







