दुर्ग। Durg News : दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद एक युवक की लोहे के सब्बल से हमला कर हत्या कर दी गई. घटना के बाद रानीतराई थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल सब्बल भी बरामद कर जब्त कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 11 सितंबर की दोपहर ग्राम आसोगा में 35 वर्षीय कामता कोसरे और 26 वर्षीय भूपेन्द्र टंडन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद बढ़ने पर भूपेन्द्र ने लोहे के सब्बल से कामता पर कई वार कर दिए.
Read More : Durg News : गांव के शमशान में तांत्रिक क्रिया, मटके के अंदर मिली तंत्र सामग्री
Durg News : गंभीर रूप से घायल कामता को तत्काल पाटन सिविल अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की गंभीरता को देखते हुए रानीतराई पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी भूपेन्द्र टंडन को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल सब्बल भी बरामद कर जब्त किया है.
हालांकि दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था. इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है.पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है.







