Saturday, September 12, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

CRIME NEWS : भिलाई से रायपुर आए आरोपियों ने अपहरण-लूट के बाद दो बेसबॉल बैट टूटते तक बेरहमी से पीटा

in CHHATTISGARH
CRIME NEWS

CRIME NEWS

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर/भिलाई। CRIME NEWS : दुर्ग जिले के आरोपियों के हौसले इस कदर बुलंद होने का आरोप है कि उन्होंने रायपुर जिले में पहुंचकर एक युवक का कथित अपहरण किया, उसे कार में बैठाकर कई स्थानों पर ले जाते हुए बेरहमी से मारपीट की और उसके जेवर, मोबाइल तथा नकदी लूट ली। घटना में घायल अनिकेत की हालत गंभीर बताई जा रही है। मेडिकल जांच में उसके जबड़े में तीन स्थानों पर फ्रैक्चर सामने आया है, जिसके बाद उसे तत्काल रायपुर डेंटल कॉलेज रेफर किया गया।

घटना 10 सितंबर 2026 की बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, अरमान सिद्दीकी, रोशन सोनी(ज्वैलरी दुकान संचालक), मुदित मिश्रा और शिव सोनी ने दलदल सिवनी रोड, मोवा से अनिकेत को एक वरना कार में बैठाया। कार में ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई और उसे पहले माना ले जाया गया, वहां भी उसके साथ मारपीट की गई। उसके बाद भिलाई ले जाते समय कुम्हारी टोल प्लाजा के पास कार में ही अनिकेत से उसका ब्रेसलेट, गले की चेन, अंगूठि, दो मोबाइल और 40 हजार रुपये नकद छीन लिए गए। बताया गया है कि 40 हजार रुपये उसके दोस्त के थे, जो उसे लेने आने वाला था। आरोप है कि उससे पहले ही आरोपियों ने रकम लूट ली। घायल के मोबाइल से सिम कार्ड निकाले जाने का भी आरोप है।

Read More : CRIME NEWS : मामूली विवाद में 18 बार गोद डाला चाकू से!, मुख्य आरोपी कांकेर से गिरफ्तार

CRIME NEWS : भिलाई के एक मैदान में पहुंचने के बाद करीब पांच-छह और युवक वहां पहुंच गए। इसके बाद लगभग 10-11 लोगों ने मिलकर अनिकेत को घेर लिया और जमकर मारपीट की। बेसबॉल बैट से किए गए हमले में दो बैट टूट गए, जबकि एक क्रिकेट बैट भी तोड़ दिया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमला हत्या की नीयत से किया गया।

घटना में रोशन सोनी के ज्वेलरी व्यवसाय से जुड़े होने की जानकारी भी सामने आई है। आरोपियों के मन में पुलिस का कोई भय नहीं रहा और वे भिलाई से रायपुर आकर कथित तौर पर वारदात को अंजाम देने के बाद घायल को वापस भिलाई ले गए।

मारपीट के दौरान अनिकेत के कपड़े फट गए थे। आरोप है कि भिलाई ले जाते समय आरोपियों ने एक व्यक्ति से मिले। पीड़ित के अनुसार, वह व्यक्ति खाकी वर्दी में था और ऊपर जैकेट पहना हुआ था। आरोप है कि उस व्यक्ति ने आरोपियों को पहले घायल को कपड़े दिलाने और फिर थाने जाकर उसके खिलाफ झूठी शिकायत कर उसे थाने में बैठवाने की सलाह दी। पीड़ित का दावा है कि उसने कार में बैठे-बैठे यह बातचीत स्वयं सुनी। इसके बाद आरोपी कथित रूप से इसी योजना के तहत जामुल थाना पहुंचे और खुद को पीड़ित बताने का प्रयास किया।

Read More : CRIME NEWS : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, गर्भवती कर बच्चा बेच दिया दूसरे को!, 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हालांकि जामुल थाना प्रभारी राकेश कुटेश्वर ने मामले की जानकारी लेने के बाद आरोपियों से पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रोशन सोनी और अरमान सिद्दीकी से पूछताछ के दौरान उनके बयानों में विरोधाभास सामने आया। बताया गया है कि दोनो पूछताछ के दौरान तीन बार अपने बयान बदले। इसके बाद पुलिस ने घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ किडनैपिंग और लूट जैसी गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया। दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल के निर्देशन में मामले में कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है।

इधर, जामुल थाना प्रभारी द्वारा मेडिकल परीक्षण के लिए भेजे जाने के बाद अनिकेत का चंदूलाल चंद्राकर शासकीय अस्पताल में मुलायजा कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में जबड़े में तीन स्थानों पर फ्रैक्चर सामने आने के बाद डॉक्टरों ने उसे तत्काल रायपुर रेफर किया। उसे रायपुर डेंटल कॉलेज में जबड़े के उपचार के लिए भेजा गया है। घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसके मुंह से लगातार खून आने, चेहरे पर अत्यधिक सूजन और बोलने में असमर्थ होने की जानकारी सामने आई है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें बताई जा रही हैं।

Read More : CRIME NEWS : बेटे ने की माता-पिता की निर्मम हत्या, शवों को ठिकाने लगाने की रची साजिश

अब पुलिस के सामने घटनाक्रम में शामिल सभी लोगों की भूमिका स्पष्ट करने की चुनौती है। मोवा से कथित रूप से युवक को कार में बैठाकर ले जाने से लेकर माना, कुम्हारी टोल प्लाजा और भिलाई तक की गतिविधियों में कार की आवाजाही, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और कथित रूप से लूटे गए सामान की बरामदगी अहम साक्ष्य हो सकती है। साथ ही उस व्यक्ति की भूमिका की जांच भी महत्वपूर्ण होगी, जिससे आरोपियों ने कथित तौर पर मोबाइल पर संपर्क कर आगे की कार्रवाई के संबंध में सलाह ली थी।

एक ही घटनाक्रम में कथित अपहरण, लूट और सामूहिक मारपीट के आरोपों ने राजधानी रायपुर और दुर्ग-भिलाई पुलिस के समक्ष गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Previous Post

Durg News : आपसी विवाद में सब्बल से ताबड़तोड़ हमला, युवक की मौत

Next Post

CG NEWS : गहराया परिवहन विवाद, 300 परचून ट्रांसपोर्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की राह पकड़ी, BPS पर लगाए गंभीर आरोप

Related Posts

CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : गहराया परिवहन विवाद, 300 परचून ट्रांसपोर्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की राह पकड़ी, BPS पर लगाए गंभीर आरोप

September 12, 2026
Durg News
CHHATTISGARH

Durg News : आपसी विवाद में सब्बल से ताबड़तोड़ हमला, युवक की मौत

September 12, 2026
Train Cancellation
CHHATTISGARH

Train Cancellation : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 13-14 सितम्बर को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्रा से पहले कर लें चेक

September 12, 2026
CRIME NEWS
CHHATTISGARH

CRIME NEWS : जादू-टोना के शक में बुजुर्ग की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

September 12, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : सपनों के मंच से, आत्मविश्वास के ताज तक — 12 सितंबर को होगा “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले

September 11, 2026
Govt. Job
CHHATTISGARH

Govt. Job : छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए बड़ा रोजगार अवसर, आत्मानंद स्कूलों में 1,812 पदों पर होगी भर्ती

September 11, 2026
Next Post
CG NEWS

CG NEWS : गहराया परिवहन विवाद, 300 परचून ट्रांसपोर्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की राह पकड़ी, BPS पर लगाए गंभीर आरोप

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • CG NEWS : गहराया परिवहन विवाद, 300 परचून ट्रांसपोर्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की राह पकड़ी, BPS पर लगाए गंभीर आरोप
  • CRIME NEWS : भिलाई से रायपुर आए आरोपियों ने अपहरण-लूट के बाद दो बेसबॉल बैट टूटते तक बेरहमी से पीटा
  • Durg News : आपसी विवाद में सब्बल से ताबड़तोड़ हमला, युवक की मौत
  • Train Cancellation : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 13-14 सितम्बर को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्रा से पहले कर लें चेक
  • CRIME NEWS : जादू-टोना के शक में बुजुर्ग की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.