Tuesday, August 18, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

CRIME NEWS : दुर्ग में साइबर ठगी पर बड़ा प्रहार ; 26 म्यूल खाताधारक गिरफ्तार, पुलिस ने मास्टरमाइंड की तलाश की तेज

in CHHATTISGARH
CRIME NEWS

CRIME NEWS

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

दुर्ग। CRIME NEWS : साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दुर्ग पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे 26 म्यूल बैंक खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई साइबर ठगी के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय साइबर के निर्देश पर भिलाई नगर थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक के कुछ संदिग्ध बैंक खातों की जांच की गई। तकनीकी और बैंकिंग विश्लेषण के दौरान यह पाया गया कि इन खातों में साइबर ठगी से प्राप्त रकम सीधे जमा की जा रही थी। इसी आधार पर इन खातों को लेयर-1 (म्यूल अकाउंट) के रूप में चिन्हित किया गया।

CRIME NEWS : जांच में वर्ष 2024 से 2026 के बीच इन खातों के माध्यम से ठगी की रकम को विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करने और नकद निकासी किए जाने के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। पुलिस के अनुसार, खाताधारकों ने अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, मोबाइल सिम और इंटरनेट बैंकिंग की सुविधाएं अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध कराईं, जिनका उपयोग साइबर अपराधियों ने अवैध रूप से ठगी की रकम को छिपाने, इधर-उधर स्थानांतरित करने और आर्थिक लाभ अर्जित करने के लिए किया।

Read More : CRIME NEWS : युवती पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी वारदात के बाद बाइक से फरार

प्रारंभिक जांच के आधार पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 388/2026 दर्ज किया गया। सभी 26 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(2), 318(3), 318(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

CRIME NEWS : कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, बैंकिंग दस्तावेज, मोबाइल सिम और अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। इन दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की फॉरेंसिक एवं तकनीकी जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है और साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। बैंकिंग ट्रांजेक्शन, डिजिटल रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस गिरोह के मास्टरमाइंड तथा अन्य संलिप्त आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Read More : CRIME NEWS : सक्ती जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन गिरफ्तार, एक लाख रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा

CRIME NEWS :  दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी परिस्थिति में अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, ओटीपी या इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा न करें। ऐसा करना अनजाने में भी व्यक्ति को साइबर अपराध का हिस्सा बना सकता है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

Previous Post

Social Media पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, IT एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

Next Post

Rohra Jewellers Lootkand : AI और 1000 CCTV फुटेज से अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

Local News
CHHATTISGARH

Local News : युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत, देशभर में माय भारत से जुड़े 2.65 करोड़ युवा

August 18, 2026
PWD
CHHATTISGARH

PWD के सचिव ने लगाई कड़ी फटकार, कार्य पूरा नहीं करने वालों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

August 18, 2026
CRIME NEWS
CHHATTISGARH

CRIME NEWS : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, गर्भवती कर बच्चा बेच दिया दूसरे को!, 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

August 18, 2026
BREAKING NEWS
CHHATTISGARH

BREAKING NEWS : 23 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, 6 जिलों के बदले कलेक्टर

August 18, 2026
BREAKING NEWS
CHHATTISGARH

BREAKING NEWS : नकटी मामले में सियासत तेज, अनुज शर्मा और बृजमोहन अग्रवाल का निवास घेरेगी कांग्रेस, प्रभावित परिवार भी होंगे शामिल

August 18, 2026
Train Cancel
CHHATTISGARH

Train Cancel : ट्रेन यात्री सावधान! 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, यात्रा से पहले जरूर चेक करें स्टेटस

August 18, 2026
Next Post
Rohra Jewellers

Rohra Jewellers Lootkand : AI और 1000 CCTV फुटेज से अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • Local News : युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत, देशभर में माय भारत से जुड़े 2.65 करोड़ युवा
  • PWD के सचिव ने लगाई कड़ी फटकार, कार्य पूरा नहीं करने वालों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
  • CRIME NEWS : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, गर्भवती कर बच्चा बेच दिया दूसरे को!, 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • BREAKING NEWS : 23 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, 6 जिलों के बदले कलेक्टर
  • BREAKING NEWS : नकटी मामले में सियासत तेज, अनुज शर्मा और बृजमोहन अग्रवाल का निवास घेरेगी कांग्रेस, प्रभावित परिवार भी होंगे शामिल
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • E-Paper
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.