रायपुर। नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन Mandi Board के प्रबंध संचालक महेंद्र सिंह सवन्नी की संविदा नियुक्ति को लेकर विरोध तेज हो गया है। छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने तूता धरना स्थल पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना देकर मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक को हटाने और उनके कार्यकाल से जुड़े विभिन्न मामलों की जांच कराने की मांग उठाई।
धरने के बाद प्रदर्शनकारी मंडी बोर्ड कार्यालय की ओर घेराव के लिए रवाना हुए। हालांकि, CBD रेलवे स्टेशन के सामने पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
Read More : RAIPUR NEWS : सपनों के मंच से, आत्मविश्वास के ताज तक — 12 सितंबर को होगा “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले Mandi Board
संविदा नियुक्ति समाप्त करने की मांग
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महेंद्र सिंह सवन्नी की संविदा नियुक्ति को समाप्त किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उनके कार्यकाल से संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। मंच ने वर्ष 2005-07 में हुई पदोन्नति प्रक्रिया और लंबे समय से रायपुर में पदस्थ रहने के मुद्दे की भी जांच की मांग उठाई है।
मंच की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन रायपुर कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में तहसीलदार को सौंपा गया। ज्ञापन में संबंधित मामलों की जल्द जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने की मांग की गई है।
‘दूध का दूध, पानी का पानी’ करने की मांग
स्वाभिमान मंच ने ज्ञापन के माध्यम से मामले की अति शीघ्र जांच कराने की मांग रखी है। मंच का कहना है कि जांच के बाद पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए और यदि किसी स्तर पर अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को मंडी बोर्ड कार्यालय तक पहुंचने से रोकने के बाद कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण रही, हालांकि मंच ने अपने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सफल बताया है।
मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी
स्वाभिमान मंच ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। फिलहाल ज्ञापन सौंपे जाने के बाद अब प्रदर्शनकारियों की नजर शासन-प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर है।
पूर्व मुख्यमंत्री के पत्र को बनाया आधार
प्रदर्शन के दौरान सामने आए एक पत्र को लेकर भी मामला चर्चा में है। 25 सितंबर 2025 को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र जारी किया गया था। पत्र में मंडी एवं मंडी बोर्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से प्राप्त आवेदन का अवलोकन कर आवश्यक कार्रवाई करने का उल्लेख है।
पत्र में महेंद्र सिंह सवन्नी, प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड की संविदा नियुक्ति निरस्त करने की मांग का जिक्र किया गया है। साथ ही वर्ष 2005 की पदोन्नति में वरिष्ठता क्रमांक 14 से 01 में वरिष्ठता प्राप्त किए जाने के मामले की सूक्ष्म जांच की मांग भी पत्र में रखी गई है। पत्र में संबंधित मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए इसे प्रेषित किए जाने की बात कही गई है।







