Tuesday, September 29, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

Mandi Board के MD को हटाने की मांग पर गरमाया माहौल, स्वाभिमान मंच ने किया प्रदर्शन

in CHHATTISGARH
Mandi Board

Mandi Board

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन Mandi Board के प्रबंध संचालक महेंद्र सिंह सवन्नी की संविदा नियुक्ति को लेकर विरोध तेज हो गया है। छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने तूता धरना स्थल पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना देकर मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक को हटाने और उनके कार्यकाल से जुड़े विभिन्न मामलों की जांच कराने की मांग उठाई।

धरने के बाद प्रदर्शनकारी मंडी बोर्ड कार्यालय की ओर घेराव के लिए रवाना हुए। हालांकि, CBD रेलवे स्टेशन के सामने पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

Read More : RAIPUR NEWS : सपनों के मंच से, आत्मविश्वास के ताज तक — 12 सितंबर को होगा “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले  Mandi Board 

संविदा नियुक्ति समाप्त करने की मांग

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महेंद्र सिंह सवन्नी की संविदा नियुक्ति को समाप्त किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उनके कार्यकाल से संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। मंच ने वर्ष 2005-07 में हुई पदोन्नति प्रक्रिया और लंबे समय से रायपुर में पदस्थ रहने के मुद्दे की भी जांच की मांग उठाई है।

मंच की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन रायपुर कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में तहसीलदार को सौंपा गया। ज्ञापन में संबंधित मामलों की जल्द जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने की मांग की गई है।

‘दूध का दूध, पानी का पानी’ करने की मांग

स्वाभिमान मंच ने ज्ञापन के माध्यम से मामले की अति शीघ्र जांच कराने की मांग रखी है। मंच का कहना है कि जांच के बाद पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए और यदि किसी स्तर पर अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को मंडी बोर्ड कार्यालय तक पहुंचने से रोकने के बाद कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण रही, हालांकि मंच ने अपने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सफल बताया है।

मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

स्वाभिमान मंच ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। फिलहाल ज्ञापन सौंपे जाने के बाद अब प्रदर्शनकारियों की नजर शासन-प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर है।

पूर्व मुख्यमंत्री के पत्र को बनाया आधार

प्रदर्शन के दौरान सामने आए एक पत्र को लेकर भी मामला चर्चा में है। 25 सितंबर 2025 को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र जारी किया गया था। पत्र में मंडी एवं मंडी बोर्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से प्राप्त आवेदन का अवलोकन कर आवश्यक कार्रवाई करने का उल्लेख है।

पत्र में महेंद्र सिंह सवन्नी, प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड की संविदा नियुक्ति निरस्त करने की मांग का जिक्र किया गया है। साथ ही वर्ष 2005 की पदोन्नति में वरिष्ठता क्रमांक 14 से 01 में वरिष्ठता प्राप्त किए जाने के मामले की सूक्ष्म जांच की मांग भी पत्र में रखी गई है। पत्र में संबंधित मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए इसे प्रेषित किए जाने की बात कही गई है।

Previous Post

CG NEWS : बारिश से बढ़ा जलस्तर, गंगरेल बांध के 14 गेट खोले गए; महानदी में 2.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा

Next Post

IGKV में यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव, मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल

Related Posts

IGKV
CHHATTISGARH

IGKV में यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव, मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल

September 29, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : बारिश से बढ़ा जलस्तर, गंगरेल बांध के 14 गेट खोले गए; महानदी में 2.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा

September 26, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : युवक पर चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार; बाइक और हथियार जब्त

September 25, 2026
Ramkumar Toppo
CHHATTISGARH

सीतापुर विधायक Ramkumar Toppo को मिली बड़ी जिम्मेदारी, शिवपुर-चरचा नगरपालिका चुनाव के बनाए गए प्रभारी

September 25, 2026
BREAKING NEWS
CHHATTISGARH

BREAKING NEWS : गणेश विसर्जन के दौरान प्रशिक्षु DSP पर हमला, मामूली बात पर हुआ विवाद

September 25, 2026
Chhattisgarh
CHHATTISGARH

Chhattisgarh में जूनियर डॉक्टरों का आज OPD बहिष्कार, 28 सितंबर के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

September 24, 2026
Next Post
IGKV

IGKV में यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव, मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • IGKV में यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव, मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल
  • Mandi Board के MD को हटाने की मांग पर गरमाया माहौल, स्वाभिमान मंच ने किया प्रदर्शन
  • CG NEWS : बारिश से बढ़ा जलस्तर, गंगरेल बांध के 14 गेट खोले गए; महानदी में 2.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा
  • CG NEWS : युवक पर चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार; बाइक और हथियार जब्त
  • सीतापुर विधायक Ramkumar Toppo को मिली बड़ी जिम्मेदारी, शिवपुर-चरचा नगरपालिका चुनाव के बनाए गए प्रभारी
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.