रायपुर। राजधानी रायपुर के जोरा स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री साय युवा, विद्यार्थियों और स्टार्टअप उद्यमियों से सीधा संवाद करने वाले हैं।
Read More : RAIPUR NEWS : जुटेंगे देशभर के युवा, 29-30 सितंबर को होगा यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव
IGKV : तीन दिवसीय यूथ कॉन्क्लेव में युवाओं के नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री साय नवनिर्मित सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का भी अवलोकन करने वाले हैं। विचार से नवाचार और नवाचार से उद्यमिता की दिशा में युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।







