रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में ‘Seva Jyoti Yatra ’ निकाली जा रही है।
रायपुर में मुख्य कार्यक्रम कृषि महाविद्यालय से होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल होंगे। यात्रा के तहत प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में ज्योति कलश रथ का भ्रमण कराया जाएगा। वहीं विभिन्न स्थानों पर एलईडी स्क्रीन के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन कार्यकर्ताओं को सुनाया जाएगा।
Read More : CG NEWS : छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी Seva Jyoti Yatra
भाजपा ने यात्रा को लेकर जिला और विधानसभा स्तर पर व्यापक तैयारियां की हैं। प्रदेशभर में होने वाले इन कार्यक्रमों के जरिए पार्टी कार्यकर्ता ‘सेवा संकल्प अभियान’ में सहभागिता करेंगे।






