Wednesday, October 7, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

नवा रायपुर में भारत-ज़िम्बाब्वे Women T20 Series की तैयारियां पूरी, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक

in CHHATTISGARH, SPORTS
Women T20 Series

Women T20 Series

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। Women T20 Series : छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (परसदा) में आयोजित होने वाली भारत महिला बनाम ज़िम्बाब्वे महिला टी-20 क्रिकेट सीरीज की प्रशासनिक स्तर पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई। तीन अंतर्राष्ट्रीय महिला टी-20 मुकाबले 16, 18 और 20 अक्टूबर 2026 को खेले जाएंगे। मुख्य सचिव ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में अन्य विभागों से आवश्यक समन्वय करने के निर्देश दिए। उन्होंने मैच के सुचारू संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कार्यों के लिए पुलिस विभाग एवं आयोजक संस्थाओं को समय पर जरूरी कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा है।

Read More : रायपुर में Woman T20 पर सस्पेंस, भूजल विवाद से अटका आयोजन?

 

मैच के सफल संचालन और अंतर-विभागीय समन्वय के लिए रायपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में एक लोकल सपोर्ट कमेटी गठित की गई है। इस समिति में रायपुर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, खेल एवं युवा कल्याण संचालक, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, एनआरडीए के प्रतिनिधि और छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि शामिल हैं। ई-टिकट को आसानी से स्कैन कर स्टेडियम में प्रवेश दिलाने के लिए दर्शकों हेतु परिसर में ओपन वाई-फाई की व्यवस्था की जाएगी।

स्टेडियम के भीतर खाद्य सामग्री, पेयजल आपूर्ति इत्यादि व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। टिकटों पर स्टेडियम का नाम शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर अटल नगर स्पष्ट रूप से दर्ज रहेगा। टिकटों का वितरण ऑनलाइन किया जाएगा। स्टेडियम परिसर और सभी पार्किंग क्षेत्रों में सीसीटीव्ही कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे। टिकट धारकों को निश्चित अनुपात में पार्किंग पास उपलब्ध कराए जाएंगे। सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था सीसीटीव्ही कैमरे एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था पुलिस, एनआरडीए, सीएससीएस और बीसीसीआई द्वारा की जाएगी। आवश्यक विद्युत व्यवस्था, सीएसपीडीसीएल और ऊर्जा विभाग द्वारा की जाएगी।

Read More : IPL 2026 का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा आगाज, रायपुर में खेले जाएंगे दो मैच  Woman T-20 Series 

स्वास्थ्य विभाग नजदीकी अस्पतालों की मैपिंग करेगा और स्थल पर एम्बुलेंस तैनात रहेगी। आपातकालीन इलाज एवं वीवीआईपी आवागमन हेतु ग्रीन कॉरिडोर का मार्ग निर्धारित किया गया है। स्टेडियम परिसर एवं निगम के निकटतम क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध रहे इसकी सुनिश्चितता बीएसएनएल द्वारा की जाएगी। फायर ब्रिगेड और पर्याप्त जल की उपलब्धता और आपातकालीन स्थिति के लिए रूट का चिन्हांकन गृह एवं अग्निशमन विभाग द्वारा किया जाएगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग इस बैठक में परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के यशवंत कुमार, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, संचालक जनसम्पर्क आशीष टिकरिया, एमडी टूरिज्म सौमिल रंजन चौबे सहित कलेक्टर रायपुर, पुलिस अधीक्षक रायपुर, एनआरडीए, खेल एवं युवा कल्याण, फायर एवं सेफटी, एयरपोर्ट आथरटी, सीएसपीडीसीएल, पीडब्लूडी, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने भाग लिया।

Previous Post

छत्तीसगढ़ में आज ‘Seva Jyoti Yatra’, 33 जिलों में आयोजन

Next Post

KORBA BREAKING : SECL दीपका मेगा प्रोजेक्ट में भीषण आग, करोड़ों का डंपर जलकर खाक

Related Posts

Seva Jyoti Yatra
CHHATTISGARH

Seva Jyoti Yatra : ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की प्रेरक यात्रा बताया

October 7, 2026
Local News
CHHATTISGARH

Local News : 100 साल पुराना तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन का ऐलान, साहू समाज ने किया विरोध

October 7, 2026
KORBA BREAKING
CHHATTISGARH

KORBA BREAKING : SECL दीपका मेगा प्रोजेक्ट में भीषण आग, करोड़ों का डंपर जलकर खाक

October 7, 2026
Seva Jyoti Yatra
CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़ में आज ‘Seva Jyoti Yatra’, 33 जिलों में आयोजन

October 7, 2026
Woman T20
CHHATTISGARH

रायपुर में Woman T20 पर सस्पेंस, भूजल विवाद से अटका आयोजन?

October 7, 2026
CRIME NEWS
CHHATTISGARH

CRIME NEWS : सरकारी नौकरी का झांसा, प्रभावशाली लोगों से संपर्क का दावा और लाखों की ठगी

October 7, 2026
Next Post
KORBA BREAKING

KORBA BREAKING : SECL दीपका मेगा प्रोजेक्ट में भीषण आग, करोड़ों का डंपर जलकर खाक

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • Seva Jyoti Yatra : ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की प्रेरक यात्रा बताया
  • Local News : 100 साल पुराना तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन का ऐलान, साहू समाज ने किया विरोध
  • KORBA BREAKING : SECL दीपका मेगा प्रोजेक्ट में भीषण आग, करोड़ों का डंपर जलकर खाक
  • नवा रायपुर में भारत-ज़िम्बाब्वे Women T20 Series की तैयारियां पूरी, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक
  • छत्तीसगढ़ में आज ‘Seva Jyoti Yatra’, 33 जिलों में आयोजन
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.