Friday, October 9, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

RAIPUR POLICE : गांजा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 127 किलो गांजा जब्त; 6 आरोपी गिरफ्तार

in CHHATTISGARH
RAIPUR POLICE

RAIPUR POLICE

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। RAIPUR POLICE : राजधानी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस की संयुक्त टीम ने 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 1 क्विंटल 27 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें विधि के साथ संघर्षरत एक बालक भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, थाना गंज और थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने की। अधिकारियों की सतत निगरानी में की गई कार्रवाई के दौरान गांजा तस्करों को कथित रूप से गांजे के साथ पकड़ा गया।

Read More : RAIPUR POLICE : महापौर को गाली देने के मामले में FIR दर्ज, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच तेज

दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश

पुलिस ने पहली कार्रवाई गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह चौक के पास यात्री प्रतीक्षालय में की। वहीं दूसरी कार्रवाई आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध स्थित इस्कॉन टेंपल मोड़ के पास की गई। दोनों मामलों में कुल 127 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अंतरराज्यीय आरोपी मूलतः पश्चिम बंगाल और ओडिशा के निवासी हैं। तस्करी के इन मामलों में एक बालक की संलिप्तता भी सामने आई है।

64 लाख का मशरूका जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल किए गए तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 64 लाख रुपये आंकी गई है। दोनों मामलों में थाना गंज में अपराध क्रमांक 303/26 और थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 338/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) में प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Read More : RAIPUR POLICE को मिली बड़ी सफलता, वाहन चोरी कर बिक्री करने वाले 2 अंतरराज्यीय सहित 3 गिरफ्तार

तस्करी के नेटवर्क तक पहुंचने की तैयारी

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के जरिए गांजे की आपूर्ति और वितरण से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार, फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

85 मामलों में 190 आरोपी गिरफ्तार करने का दावा

रायपुर कमिश्नरेट के मुताबिक, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 85 प्रकरणों में कुल 190 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन कार्रवाइयों में गांजा, ओशन ग्रो (गांजा), प्रतिबंधित नशीली गोलियां, एमडीएमए, पार्टी पिल्स, कोकीन, प्रतिबंधित सिरप, डोडा, हेरोइन, ब्राउन शुगर और अफीम सहित अन्य सामग्री जब्त किए जाने की जानकारी दी गई है। पुलिस के अनुसार, जब्त सामग्री में नकदी, चारपहिया और दोपहिया वाहन, मोबाइल फोन तथा अन्य सामान भी शामिल हैं। इन सभी जब्त वस्तुओं की कुल कीमत 6 करोड़ 31 लाख 2 हजार 810 रुपये बताई गई है। राजधानी में लगातार हो रही इन कार्रवाइयों के बीच अब जांच का प्रमुख पहलू गांजे की आपूर्ति करने वाले स्रोतों और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करना है।

Previous Post

CG NEWS : 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा आस्था, परंपरा और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम

Next Post

Navratri Festival : गरबा आयोजनों पर पुलिस की सख्ती, CCTV और सुरक्षा गार्ड अनिवार्य

Related Posts

Navratri Festival
CHHATTISGARH

Navratri Festival : गरबा आयोजनों पर पुलिस की सख्ती, CCTV और सुरक्षा गार्ड अनिवार्य

October 9, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा आस्था, परंपरा और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम

October 9, 2026
CRIME NEWS
CHHATTISGARH

CRIME NEWS : भाटागांव का छाया पार्षद कोंग्रेसी नेता ब्रम्हा सोनकर के खिलाफ, आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज

October 9, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : व्यापारी हित में मोदी सरकार का एक और ऐतिहासिक कदम, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ ने धन्यवाद ज्ञापित कर, फैसले का किया अभिनंदन

October 9, 2026
Dhamtri News
CHHATTISGARH

Dhamtri News : धर्मांतरण के दबाव में खुदकुशी, पत्नी समेत 5 आरोपियों को जेल

October 9, 2026
mahtari vandana
CHHATTISGARH

mahtari vandana वंदन की 32वीं किस्त आज जारी, 67.38 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेंगे 632.40 करोड़

October 8, 2026
Next Post
Navratri Festival

Navratri Festival : गरबा आयोजनों पर पुलिस की सख्ती, CCTV और सुरक्षा गार्ड अनिवार्य

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • Navratri Festival : गरबा आयोजनों पर पुलिस की सख्ती, CCTV और सुरक्षा गार्ड अनिवार्य
  • RAIPUR POLICE : गांजा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 127 किलो गांजा जब्त; 6 आरोपी गिरफ्तार
  • CG NEWS : 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा आस्था, परंपरा और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम
  • CRIME NEWS : भाटागांव का छाया पार्षद कोंग्रेसी नेता ब्रम्हा सोनकर के खिलाफ, आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज
  • RAIPUR NEWS : व्यापारी हित में मोदी सरकार का एक और ऐतिहासिक कदम, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ ने धन्यवाद ज्ञापित कर, फैसले का किया अभिनंदन
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.