रायपुर। Navratri Festival : नवरात्रि के दौरान गरबा आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए DCP सेंट्रल तारकेश्वर पटेल ने आयोजकों के साथ बैठक कर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। पुलिस ने सभी आयोजकों को अनुमति पत्र की शर्तों का पालन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए हैं। गरबा स्थलों पर CCTV कैमरे, सुरक्षा गार्ड, महिला-पुरुष वालंटियर, अग्निशमन उपकरण, प्राथमिक चिकित्सा और पार्किंग की व्यवस्था करनी होगी। वालंटियर की जानकारी संबंधित थाने में देना भी अनिवार्य रहेगा।
Read More : New Rule : 1 फ़रवरी से हुए ये बड़े बदलाव; FASTag से लेकर सिगरेट-तंबाकू में दिखा असर Navratri Festival
Navratri Festival : आयोजन स्थल पर कम से कम दो जिम्मेदार पदाधिकारियों की मौजूदगी जरूरी होगी। साथ ही अश्लील, भड़काऊ और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर रोक रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों और अनुमति की शर्तों का उल्लंघन होने पर गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त की जा सकती है।






