Thursday, September 24, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Epaper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

‘नया भारत उत्सव’ में सांसद बृजमोहन अग्रवाल का ‘Gen Z’ से सीधा संवाद, युवाओं के सवालों के सहजता से दिए जवाब

in CHHATTISGARH
Gen Z

Gen Z

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। मोदी सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम में भव्य ‘नया भारत उत्सव’ एवं विशाल युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल रहे। सदैव जनता और युवाओं के बीच अपनी सहज और ओजस्वी उपस्थिति दर्ज कराने वाले बृजमोहन अग्रवाल ने यहां पारंपरिक भाषण देने के बजाय आज की नई पीढ़ी यानी ‘जेन जी’ (Gen Z) से खुला और सीधा संवाद स्थापित कर एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया।

Read More : Kangana Ranaut के Gen Z वाले बयान पर Ashutosh Rana का पलटवार, बोले— “शेर दहाड़ता है, कुत्ता भौंकता है…”

रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 100 से अधिक कॉलेजों में आयोजित विभिन्न रचनात्मक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से इस पूरे अभियान में 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री अग्रवाल ने इन प्रतियोगिताओं के प्रतिभावान विजेता विद्यार्थियों को मंच से प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

“भाषण नहीं, सवालों के जवाब दूंगा” — युवाओं के बीच सहज दिखे सांसद बृजमोहन अग्रवाल

सभागार में उपस्थित सैकड़ों उत्साही युवाओं को संबोधित करते हुए सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, “युवाओं के मन में ढेरों जिज्ञासाएं होती हैं, और उन जिज्ञासाओं के सही व स्पष्ट उत्तर उन्हें मिलने ही चाहिए। इसीलिए मैंने पिछले दो-तीन सालों से युवाओं से सीधे संवाद का यह सिलसिला शुरू किया है। मैंने यह तय किया है कि मैं यहां कोई औपचारिक भाषण नहीं दूंगा, बल्कि हमारे युवाओं के मन में जो भी प्रश्न होंगे, मैं खुद आगे बढ़कर उनके जवाब दूंगा।”

संवाद सत्र के दौरान युवाओं ने देश के विकास, राजनीति की दिशा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के प्रभाव से लेकर सांसद के व्यक्तिगत जीवन और अनुभवों तक पर बेबाकी से सवाल पूछे। श्री अग्रवाल ने हर सवाल का बेहद आत्मीयता, संजीदगी और मुस्कुराहट के साथ जवाब दिया।

Read More : Kangana Ranaut ने Gen Z की हिंदू लड़कियों को बताया “गटरछाप” व “बदसूरत”, Priyanka Bharti का आया पलटवार

उन्होंने आगे कहा, “आज के बच्चों के मन में नित नई सोच और नए विचार होते हैं। आज के युवा क्या सोचते हैं, उनका विजन क्या है और वे व्यवस्था से क्या चाहते हैं—यह समझना हम सबके लिए बेहद जरूरी है। युवाओं से मिलकर ही हमें यह जानने का अवसर मिलता है कि सरकार को किस दिशा में सुझाव दिए जाएं, अपने काम करने के तौर-तरीकों में क्या सकारात्मक बदलाव किए जाएं और कार्यशैली को कैसे और अधिक जनहितैषी बनाया जाए। युवाओं की यही ऊर्जा हमें निरंतर बेहतर काम करने की प्रेरणा देती है।”

Previous Post

CG NEWS : आंधी में उजड़ा आशियाना, पेड़ गिरने से घायल हुई बुजुर्ग; जगरगुंडा पुलिस बनी सहारा

Next Post

स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद का संदेश, MATS University में लगा स्वास्थ्य शिविर

Related Posts

Chhattisgarh
CHHATTISGARH

Chhattisgarh में जूनियर डॉक्टरों का आज OPD बहिष्कार, 28 सितंबर के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

September 24, 2026
MATS University
CHHATTISGARH

स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद का संदेश, MATS University में लगा स्वास्थ्य शिविर

September 24, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : आंधी में उजड़ा आशियाना, पेड़ गिरने से घायल हुई बुजुर्ग; जगरगुंडा पुलिस बनी सहारा

September 24, 2026
BREAKING NEWS
CHHATTISGARH

BREAKING NEWS : राजधानी रायपुर में गणेश पूजा समितियों का सम्मान, सामाजिक सौहार्द और धार्मिक एकता का संदेश

September 22, 2026
CM Helpline
CHHATTISGARH

CM Helpline की शिकायत पर अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 5 वाहन जब्त

September 21, 2026
Raipur Registry Office
CHHATTISGARH

Raipur Registry Office : 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय खुलेंगे, आउटर इलाकों को मिलेगी राहत

September 21, 2026
Next Post
MATS University

स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद का संदेश, MATS University में लगा स्वास्थ्य शिविर

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • Chhattisgarh में जूनियर डॉक्टरों का आज OPD बहिष्कार, 28 सितंबर के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद का संदेश, MATS University में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • ‘नया भारत उत्सव’ में सांसद बृजमोहन अग्रवाल का ‘Gen Z’ से सीधा संवाद, युवाओं के सवालों के सहजता से दिए जवाब
  • CG NEWS : आंधी में उजड़ा आशियाना, पेड़ गिरने से घायल हुई बुजुर्ग; जगरगुंडा पुलिस बनी सहारा
  • BREAKING NEWS : राजधानी रायपुर में गणेश पूजा समितियों का सम्मान, सामाजिक सौहार्द और धार्मिक एकता का संदेश
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • EPAPER
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.