Sunday, November 8, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

CG NEWS : नियुक्ति की आस में डीएड अभ्यर्थियों की फीकी बीती दिवाली, 325 दिनों से तूता धरना स्थल पर जारी है संघर्ष

in CHHATTISGARH
CG NEWS

CG NEWS

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के डीएड अभ्यर्थियों की इस वर्ष की दिवाली खुशियों के बजाय निराशा और इंतजार के बीच बीती। प्रदेश के हजारों डीएड अभ्यर्थी अपने 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले 325 दिनों से राजधानी रायपुर के तूता धरना स्थल पर आंदोलनरत हैं। परिवार के साथ दिवाली मनाने और घर में खुशियां बांटने के बजाय अभ्यर्थियों को धरना स्थल पर ही अपनी रातें गुजारनी पड़ीं।

अभ्यर्थियों का कहना है कि एक तरफ प्रदेश सरकार सुशासन, न्याय और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की बातें करती है, वहीं दूसरी तरफ हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद भी नियुक्ति की मांग को लेकर युवाओं को 325 दिनों से सड़क पर बैठना पड़ रहा है। आखिर न्यायालय के आदेशों के पालन और पात्र अभ्यर्थियों को उनका अधिकार दिलाने में इतनी देरी क्यों हो रही है?

Read More : CG NEWS : राज्योत्सव में ग्रामोद्योग के ‘शिल्प कुंज’ और ‘कोशल फेब्स’ बने आकर्षण, QR कोड से सामने आई छत्तीसगढ़ की शिल्प विरासत

CG NEWS : अभ्यर्थियों ने सवाल उठाया कि जिस सरकार से युवाओं को रोजगार और न्याय की उम्मीद थी, उसी सरकार के कार्यकाल में हजारों प्रशिक्षित युवाओं को अपनी नियुक्ति के लिए त्योहार तक धरना स्थल पर बिताने पड़ रहे हैं। यह स्थिति सरकार की युवा रोजगार नीति और सुशासन के दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

CG NEWS
CG NEWS

आंदोलनकारियों का कहना है कि 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति केवल रोजगार का मुद्दा नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के भविष्य, वर्षों की मेहनत और न्यायालयीन आदेशों के सम्मान का सवाल है। कई अभ्यर्थियों के माता-पिता भी अपने बच्चों के भविष्य की चिंता में आंदोलन का हिस्सा बन रहे हैं। आर्थिक परेशानियों, मानसिक तनाव और लगातार संघर्ष के बावजूद अभ्यर्थियों ने अपनी मांग नहीं छोड़ी है।

CG NEWS : डीएड अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मांग की है कि न्यायालयीन आदेशों के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया में आवश्यक कार्रवाई करते हुए 2300 सहायक शिक्षक पदों पर पात्र डीएड अभ्यर्थियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए तथा नियुक्ति की स्पष्ट समय-सीमा घोषित की जाए।

Read More : CG NEWS : किसानों की समृद्धि से मजबूत होगा विकसित छत्तीसगढ़ का आधार, 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी

अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार के लिए दिवाली रोशनी और खुशियों का त्योहार हो सकती है, लेकिन नियुक्ति की बाट जोह रहे डीएड युवाओं के लिए इस बार भी दिवाली अधूरे सपनों और इंतजार के अंधेरे में बीती। 325 दिनों का यह संघर्ष अब सिर्फ नौकरी की मांग नहीं, बल्कि न्याय, सम्मान और भविष्य की लड़ाई बन चुका है।

Previous Post

बस्तर के कोबरा ऑपरेशंस बेस में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे PM Modi, मिठाइयां बांटकर बढ़ाया उत्साह

Related Posts

PM MODI
CHHATTISGARH

बस्तर के कोबरा ऑपरेशंस बेस में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे PM Modi, मिठाइयां बांटकर बढ़ाया उत्साह

November 8, 2026
Kanker News
CHHATTISGARH

Kanker News : 2.48 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, 48 घंटे में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

November 8, 2026
Diwali
CHHATTISGARH

नक्सलवाद के साये से आजादी की Diwali : बस्तर में लौटी रौनक, जवानों के बीच त्योहार मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

November 8, 2026
RAIPUR NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR NEWS : स्वच्छता में रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, 11 को दिल्ली में राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी सम्मानित

November 8, 2026
CM Sai
CHHATTISGARH

CM Sai : दीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए 

November 8, 2026
Prabal pratap singh judev
CHHATTISGARH

Prabal pratap singh judev : राष्ट्र की एकता और अखंडता से खिलवाड़ करने वालों को दो टूक—राष्ट्र सर्वोपरि है, राष्ट्रहित से कोई समझौता नहीं!

November 6, 2026
× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • CG NEWS : नियुक्ति की आस में डीएड अभ्यर्थियों की फीकी बीती दिवाली, 325 दिनों से तूता धरना स्थल पर जारी है संघर्ष
  • बस्तर के कोबरा ऑपरेशंस बेस में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे PM Modi, मिठाइयां बांटकर बढ़ाया उत्साह
  • Kanker News : 2.48 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, 48 घंटे में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
  • नक्सलवाद के साये से आजादी की Diwali : बस्तर में लौटी रौनक, जवानों के बीच त्योहार मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
  • RAIPUR NEWS : स्वच्छता में रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, 11 को दिल्ली में राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी सम्मानित
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • Political Drama
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.