× Popup Image
CG NEWS : पुत्र की चाह में जबरन गर्भपात,करोड़ों की ज़मीन हड़पी
  • Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
  • E-Paper
Sunday, July 26, 2026
  • Login
expresstv24.com
  • Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
  • E-Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
  • E-Paper
No Result
View All Result
expresstv24.com
No Result
View All Result

CG NEWS : पुत्र की चाह में जबरन गर्भपात,करोड़ों की ज़मीन हड़पी, फिर भी पुलिस खामोश!एसएसपी से न्याय की गुहार लगाने पहुंची पीड़िता

in CHHATTISGARH
CG NEWS

CG NEWS

रायपुर। CG NEWS : राजधानी रायपुर में एक बात फिर स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है।बता दे कि पीड़िता रेखा त्यागी और उनकी माता शारदा त्यागी ने पूर्व में मीडिया के समक्ष प्रेसवार्ता लेकर अपने साथ वर्षों से हो रहे शारीरिक, मानसिक और आर्थिक अत्याचार का दर्द बयां किया था इसके बाद भी प्रशासन अपराधी पर शिकंजा कसने से कतरा रहा है।

पीड़ित रेखा त्यागी ने आंखों में आंसू और स्वर में रोष के साथ आरोप लगाए कि उनकी शादी वर्ष 1999 में सुंदर नगर निवासी सूर्यकांत त्यागी से हुई थी, जिसके बाद से ही रेखा को नर्क समान ससुराल जीवन झेलना पड़ा।

पुत्र की चाह में तीन जबरन गर्भपात, एक मृत प्रसव – मानवता हुई शर्मसार

CG NEWS : शारदा त्यागी ने बताया कि विवाहोपरांत रेखा को पुत्र उत्पत्ति के दवाब में तीन बार जबरन गर्भपात के लिए मजबूर किया गया। चौथी बार जब भ्रूण परीक्षण में पुत्र की पुष्टि हुई, तो ‘मुहूर्त’ के नाम पर प्रसव में जानबूझकर देरी की गई, जिससे मृत शिशु का जन्म हुआ। यह एक सुनियोजित क्रूरता थी, जिससे रेखा का मातृत्व छीन लिया गया।

कमरे में बंद कर पीटा, जमीन हड़पी, फर्जीवाड़ा कर करोड़ों का घोटाला

पीड़िता की माता शारदा त्यागी ने यह भी खुलासा किया कि रेखा और उसकी नाबालिग पुत्री को कई बार कमरे में बंद कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। यही नहीं, रेखा की हक एवं अधिकार की ग्राम ज़ोरा में 6.5 एकड़ कृषि भूमि को कूटरचित दस्तावेजों के ज़रिए हड़प लिया गया और उस पर अवैध प्लॉटिंग कर शासन को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया।

हरिसिंह की रहस्यमयी मौत और अमरनाथ त्यागी की दबंगई

रेखा के चाचा ससुर हरिसिंह त्यागी ने जब स्थिति को समझते हुए उसे मेरठ भेजा, तो कुछ समय बाद अमरनाथ त्यागी ने उसे वापस रायपुर बुलाया। इसके कुछ ही समय में हरिसिंह त्यागी की रहस्यमयी मौत हो गई, जिस पर आज तक कोई जांच नहीं हुई। वहीं अमरनाथ त्यागी का रसूख ऐसा रहा कि तमाम शिकायतों के बावजूद तेलीबांधा थाना और अन्य विभागों ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

भारतीय संत सनातन धर्म रक्षा संघ ने उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

इस मामले में भारतीय संत सनातन धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष राहुल तिवारी ने ‘नारी सम्मान पर आघात’ बताते हुए कहा कि अमरनाथ त्यागी एवं सूर्यकांत त्यागी के विरुद्ध प्रशासन को तत्काल अपराध दर्ज कर गिरफ्तार करना चाहिए। श्री तिवारी ने कहा कि रेखा को उसके अधिकार स्वरूप वसीयत में मिली भूमि शीघ्र वापस दिलाई जाए, अन्यथा यह मामला राजधानी के लिए कलंक बन जाएगा। मांग पूरी नहीं होने पर तिवारी ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।

प्रशासन की चुप्पी – क्या रसूख के आगे कानून बौना पड़ गया है?

इस समूचे प्रकरण में सबसे शर्मनाक तथ्य यह है कि स्पष्ट साक्ष्यों, बार-बार की गई शिकायतों और सार्वजनिक मंच से उठी आवाज़ के बावजूद प्रशासन और पुलिस ने चुप्पी साध रखी है। क्या यह माना जाए कि अमरनाथ त्यागी का रसूख कानून के शासन से भी ऊपर हो गया है?

Read More : CG NEWS : सख्त कार्रवाई ; सम्मानपुर नकटी में हितग्राहियों से अवैध वसूली करने वाला आवास मित्र बर्खास्त

पूरे मामले को लेकर शारदा त्यागी,रेखा त्यागी ने संघ के अध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में एसएसपी रायपुर लाल उमेद सिंह से मुलाकात कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। अब देखना यह है कि क्या पुलिस-प्रशासन नींद से जागेगा या रेखा त्यागी न्याय के लिए दर-दर भटकती रहेगी।

Previous Post

Local News : महेश नवमी पर्व की भव्य तैयारी शुरू,माहेश्वरी महिला संगठन प्रदेशभर में 101 व्हीलचेयर का करेंगे दान,प्रभारी भी नियुक्त

Next Post

CG NEWS : मैट्स विश्वविद्यालय में रियल-टाइम उत्पाद लॉन्च कार्यक्रम संपन्न

Related Posts

Local News : खेत में काम कर रही 5 महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली, सभी घायल, 2 की हालत गंभीर
CHHATTISGARH

Local News : खेत में काम कर रही 5 महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली, सभी घायल, 2 की हालत गंभीर

July 25, 2026
CGPSC Ghotala
CHHATTISGARH

CGPSC Ghotala : पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी 7 दिन की ED Remand पर

July 25, 2026
Devarhat lootkand का 48 घंटे में खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग हिरासत में, लूट का सामान बरामद
CHHATTISGARH

Devarhat lootkand का 48 घंटे में खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग हिरासत में, लूट का सामान बरामद

July 25, 2026
BREAKING NEWS
CHHATTISGARH

RAIPUR CRIME : राजस्व निरीक्षक पर जानलेवा हमला, संपत्तिकर वसूली का पहुंचे थे नोटिस चिपकाने

July 25, 2026
Balod News : 12 वर्षीय की बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज ...
CHHATTISGARH

Balod News : 12 वर्षीय की बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

July 25, 2026
Govt Job : 2292 पदों पर भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए सुनहरा मौका; 21 अगस्त तक करें आवेदन
CHHATTISGARH

Govt Job : 2292 पदों पर भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए सुनहरा मौका; 21 अगस्त तक करें आवेदन

July 25, 2026
Next Post
CG NEWS

CG NEWS : मैट्स विश्वविद्यालय में रियल-टाइम उत्पाद लॉन्च कार्यक्रम संपन्न

Browse by Category

  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • E-Paper
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips

Tags

Adani Power Limited Adani Power Plant bajaj bajaj pulsar NS400Z BIG ACCIDENT BIG BREAKING BIG NEWS BREAKING NEWS BSNL Bumper Discount CG MOVIE CG NEWS CRIME NEWS Gst Hathras LIVE iPhone15 Jio Junior Miss India Marwahi Breaking News MINI Cooper Modi Cabinet 3.0 Naxali News NTA Old Note Overrated Liquor Pandit Pradeep Ji Mishra Sehore Wale Political Drama Pradeep Mishra RAIPUR BREAKING Raipur News Save Hasdeo Save Hasdev Senior Citizen Shiva Mahapuran Shiv Mahapuran Shiv Mahapuran Katha Sofia Ansari State Gst Success Stories Surajpur Breaking T20 World Cup Today Gold Price Urfi Javed Viral Video WEATHER ALERT

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Contact Us: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
  • E-Paper

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In