Wednesday, November 4, 2026
  • Home
  • About us
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • Correction Policy
  • Privacy Policy
  • Contact us
No Result
View All Result
Expresstv24
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • BUSINESS
  • ENTERTAINMENT
  • POLITICAL
  • RASHIFAL
  • INTERNATIONAL
  • TECHNOLOGY
  • Political Drama
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

CG NEWS : बिल्डरों के आगे झुकी सरकार, हाईकोर्ट के निदेर्शों का नहीं कर रही पालन, अमलीडीह के नहर नाला की भूमि पर कब्जा कर भवन निर्माण बेचने का मामला

in CHHATTISGARH
CG NEWS

CG NEWS

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ अधिकार आंदोलन समिति के अध्यक्ष बनमाली छुरा सचिव आशीष तांडी ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेस के जरिए आरोप लगाया कि राज्य शासन और रायपुर नगर निगम छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के निदेर्शों का पालन नहीं कर रहा है। छग हाईकोर्ट के निदेर्शों पर तीन माह गुजर जाने के बाद भी पंूजीपतियों बिल्डरों लॉ विस्टा और वृंदावन कॉलोनी के प्रमोटरों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को नहीं हटाया जा रहा है,जबकि हाईकोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को शपथ पत्र देकर अतिक्रमण मुक्त करने की जानकारी न्यायालय में प्रस्तुत करने और इस कार्य में लिप्त अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया है।

श्री छुरा ने बताया कि दरअसल यह पूरा मामला राजधानी के अमलीडीह के नहर-नाला पर कब्जा कर मकान बनाकर बेचे जाने का है। उन्होंने बताया कि उक्त नहर नाली की भूमि जिसका खसरा नंबर 25,195 रकबा 1.339,4.1080 हेक्टेयर है, इस पर कुछ बिल्डरों ने गलत लेआउट पास करवा कर मकान निर्माण कर बेच दिया है। बिल्डरों ने नहर नाला की भूमि को लेआउट में अपना बताकर गार्डन एवं भवन निर्माण किया है, इसमें लॉ विस्टा और वृंदावन कॉलोनी के प्रमुख प्रमोटर शामिल है। इसके अलावा कुछ अन्य छोटे बिल्डर और प्राइवेट लोगों ने भी मकान बनाकर बेचा है, जिसमें शासकीय नहर-नाला भूमि पर सैकड़ों अवैध रजिस्ट्री शुन्य एवं अवैध आधे दर्जनोें से ज्यादा कॉलोनी के लिए बिल्डरों के द्वारा अवैध ढंग से लिए गए ले आउट नक्शा निरस्त किया जाये और भू-माफियाँ अधिकारियों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही हो, जबकि पूर्व में ही कब्जाधारियों का अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम को तीन बार नोटिस जारी किया जा चुका था।

Read More : CG NEWS : दुर्ग का कचरा राजनांदगांव के बघेरा में डंप कर रहा था सफाई ठेकेदार, मौके पर एसडीएम ने की कार्यवाही

CG NEWS : श्री छुरा ने आगे बताया कि तीन -तीन नोटिस के बाद भी जब अवैध कब्जाधारियों बिल्डरों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई,तब छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका लगाई गई। जिस पर सुनवाई करते हुए छग हाईकोर्ट ने गत 24 जुलाई 2024 को आदेश दिया कि मुख्यसचिव शपथ पत्र देकर कब्जाधारियों को हटाए और पूरी जानकारी न्यायालय में प्रस्तुत करें, साथ ही जो इस कार्य में शामिल है,उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। हाईकोर्ट के इस सख्त निर्देश के तीन माह गुजर जाने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है,जो अत्यंत दुखद है।

जनहित याचिका का उद्देश्य सड़क निर्माण

श्री छुरा ने बताया कि छत्तीसगढ़ अधिकार आंदोलन समिति रायपुर जनहित व जनसुविधाओं के लिए वर्षों से कार्य कर रही है। बीते कई सालों में गरीबों को मकान आबंटन की मांग को लेकर बूढापारा धरना स्थल पर 135 दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया गया था और गरीबों को हक दिलवाया गया था। इसी तरह अमलीडीह में सरकारी जमीन बेचने वालों के खिलाफ भी प्रदर्शन किया गया और जमीन कब्जा मुक्ता कराया गया। इसी कड़ी में अमलीडीह कैनाल रोड छोटी नहर नाली जो लगभग 40 फीट चौड़ी है, वहां सड़क बनाने की मंशा को लेकर साल 2021 में जनहित याचिका लगाई गई, ताकि भविष्य में सड़क का निर्माण हो सके। उनकी इस लडाई के पीछे गरीबों को सड़क, बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं दिलाना है, जिस पर पूंजीपतियों ने कब्जा कर लिया है।

हस्ताक्षर अभियान चलाकर मांगेगे जनसमर्थन

श्री छुरा ने आगे कहा कि राज्य शासन जहां एक ओर हाईकोर्ट के निदेर्शों की अवहेलना कर रहा है, जिसके खिलाफ कानूनी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी, वहीं इस मामले में अमलीडीह-न्यू राजेंद्रनगर इलाके के नागरिकों के बीच जाकर जल्द ही एक हस्ताक्षर अभियान चलाकर जनसमर्थन मांगने की योजना बनाई गई है। ताकि हाईकोर्ट के निर्देश का पालन हो और पूंजीपतियों के कब्जे से जमीन पर किया अतिक्रमण मुक्त हो सके, इसके लिए यह लडाई जारी रहेगी।

Read More : CG NEWS : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल…

CG NEWS : जनसमर्थन के बाद आम नागरिकों की एक प्रतिलिपि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली तक ले जाएंगे,वहीं राज्य शासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों इसमें पार्टी बनाएंगे। जिसकी प्रतिलिपि माननीय सर्वाेच्च न्यायालय माननीय उच्च न्यायालय एवं माननीय मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय जी एवं माननीय मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन को दिया जाएगा।

Previous Post

DA HIKE : कर्मचारियों के लिए आ रही अच्छी खबर, महंगाई भत्ता 46 से बढ़कर हुआ 50 फीसदी, सरकार ने किया ऐलान

Next Post

Save Hasdeo : पुलिसिया डंडे के जोर पर उजाड़ा जा रहा जंगल, आक्रोशित ग्रामीणों पर पुलिस ने भांजी लाठी, कई गंभीर घायल

Related Posts

Amit Shah
CHHATTISGARH

Amit Shah : मोदी सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, विपक्ष में हिम्मत है तो संसद चलने दे, जनता को पता चल जाएगा कि सच्चा कौन और झूठा कौन

November 3, 2026
PWD
CHHATTISGARH

PWD ने की कार्रवाई, सड़कों की गुणवत्ता और अच्छे रखरखाव पर जोर

November 3, 2026
Amit Shah
CHHATTISGARH

Amit Shah आज रायपुर में : राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल, विकसित भारत संकल्प पार्क का करेंगे लोकार्पण

November 3, 2026
Purandar Mishra
CHHATTISGARH

राहुल गांधी के बयान पर Purandar Mishra का तीखा प्रहार, कांग्रेस प्रदेशवासियों से मांगे माफ

November 2, 2026
MATS UNIVERSITY
CHHATTISGARH

MATS UNIVERSITY, RAIPUR ने राष्ट्रव्यापी ‘बचपन बचाओ अभियान’ में निभाई सक्रिय भूमिका

November 2, 2026
star rating Purskar
CHHATTISGARH

कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को star rating Purskar, केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सतत खनन पर दिया जोर

November 2, 2026
Next Post
Save Hasdeo

Save Hasdeo : पुलिसिया डंडे के जोर पर उजाड़ा जा रहा जंगल, आक्रोशित ग्रामीणों पर पुलिस ने भांजी लाठी, कई गंभीर घायल

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Mobile No. 9907630081
Landline No.: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • Amit Shah : मोदी सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार, विपक्ष में हिम्मत है तो संसद चलने दे, जनता को पता चल जाएगा कि सच्चा कौन और झूठा कौन
  • PWD ने की कार्रवाई, सड़कों की गुणवत्ता और अच्छे रखरखाव पर जोर
  • political drama Oct 2026
  • Amit Shah आज रायपुर में : राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल, विकसित भारत संकल्प पार्क का करेंगे लोकार्पण
  • राहुल गांधी के बयान पर Purandar Mishra का तीखा प्रहार, कांग्रेस प्रदेशवासियों से मांगे माफ
  • AUTOMOBILE
  • Blog
  • BUSINESS
  • CHHATTISGARH
  • ENTERTAINMENT
  • INTERNATIONAL
  • JOB
  • LIFE STYLE
  • NATIONAL
  • POLITICAL
  • Political Drama
  • RASHIFAL
  • SPORTS
  • Stock Market
  • TECHNOLOGY
  • Vastu Tips
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
No Result
View All Result
  • About us
  • Contact us
  • Correction Policy
  • DMCA
  • Expresstv24
  • Home
  • Home
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • web stories

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.