• Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
  • E-Paper
Friday, July 31, 2026
  • Login
Expresstv24
No Result
View All Result
  • Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
  • E-Paper
No Result
View All Result
Expresstv24
No Result
View All Result

CG NEWS : शिवरीनारायण में 27 अप्रैल से 5 मई तक 9 दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन, जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के सान्निध्य में सजेगा आध्यात्मिक महाकुंभ

in CHHATTISGARH
शिवरीनारायण में 27 अप्रैल से 5 मई तक 9 दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन

शिवरीनारायण में 27 अप्रैल से 5 मई तक 9 दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन

0
SHARES
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर। CG NEWS : राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित मधुकर खेर स्मृति प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में डॉ. अशोक हरिवंश एवं विशाल खंडेलवाल ने जानकारी दी कि 27 अप्रैल से 5 मई 2026 तक शिवरीनारायण में 9 दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है।

यह दिव्य आयोजन तुलसी पीठाधीश्वर, पद्मविभूषण जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगा। कथा का वाचन प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक होगा, जिसमें श्रद्धालु भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा और भक्ति के भावों से जुड़ सकेंगे।

कथा का आयोजन हरिवंश कृपा राम मिलेंगे आश्रम, तेंदुआ धाम, कुरियारी (शिवरीनारायण) में किया जाएगा। आयोजन स्थल को विशेष रूप से सजाया और व्यवस्थित किया जा रहा है, जहां प्रदेशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों ने इसे क्षेत्रवासियों के लिए एक दुर्लभ और सौभाग्यशाली अवसर बताया है, जब पूज्य गुरुदेव स्वयं अपनी दिव्य वाणी से रामकथा का रसपान कराएंगे।

स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज 22 भाषाओं के विद्वान, 250 से अधिक ग्रंथों के रचयिता तथा ज्ञानपीठ एवं साहित्य अकादमी सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत हैं। वे दिव्यांग विश्वविद्यालय के आजीवन कुलाधिपति भी हैं और उनकी ओजस्वी वाणी ने असंख्य लोगों के जीवन को आध्यात्मिक दिशा दी है।

Read More : CG NEWS : भाजपा की वादाखिलाफी से प्रदेश का हर वर्ग व्यथित, मोदी की गारंटी के नाम पर सिर्फ छल

CG NEWS : इस आयोजन को सामाजिक समरसता के संदेश के साथ जोड़ा गया है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वर्गों को विशेष रूप से सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। एक दिन दिव्यांगजनों, एक दिन रक्तदाताओं, एक दिन कुष्ठ रोगियों तथा एक दिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को समर्पित रहेगा, जिससे समाज में जागरूकता और सम्मान की भावना को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में विष्णुदेव साय, रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, अनुज शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है।

CG NEWS : इसके अतिरिक्त 27 एवं 28 अप्रैल को वासुदेवानंद सरस्वती जी के आगमन की संभावना है। किन्नर अखाड़ा से कौशल्या नंद गिरी जी भी कार्यक्रम में 2–3 दिनों तक सहभागिता करेंगी। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के मीडिया सलाहकार रमाकांत पांडेय जी 7 दिनों तक उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक मंगल पांडेय के परिवार से पद्मश्री उमाशंकर पांडेय जी के भी शामिल होने की सूचना है।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने अपने वक्तव्य में स्पष्ट किया कि वे उसी मंदिर में आ रहे हैं, जिसकी स्थापना और संपोषण उन्होंने स्वयं किया है। यह मंदिर प्रदेश का सबसे ऊंचा राम मंदिर बनने जा रहा है, जिसकी ऊंचाई कलश सहित 151 फीट होगी। वर्तमान में मंदिर का निर्माण कार्य 50 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो चुका है, जो इसकी भव्यता और तीव्र गति से हो रहे निर्माण को दर्शाता है।

Read More : CG NEWS : छात्रवृत्ति समर्पण भाजपा सरकार का नया षड्यंत्र, पालकों पर सहमति पत्र देने का दबाव, हजारों छात्र हो रहे वंचित

यह आश्रम केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज कल्याण का एक सशक्त माध्यम भी बन चुका है। यहां किसानों के हित में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाती हैं तथा निर्धन कन्याओं के विवाह जैसे पुनीत कार्यों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्ग को सहयोग प्रदान किया जाता है।

आश्रम परिसर में स्थित श्री राम-जानकी मण्डपम मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था और शांति का केंद्र बना हुआ है। यहां आने वाले ग्रामीणों एवं अन्य आगंतुकों के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे यह स्थान एक समग्र सेवा केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है।

आगामी समय में इस आश्रम को एक विशाल वैदिक विद्यालय के रूप में विकसित करने की योजना है, जो वैदिक शिक्षा, संस्कार और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा। इस प्रकार यह स्थल धार्मिक, शैक्षणिक और सामाजिक विकास का एक सशक्त केंद्र बनकर उभरेगा।

Read More : CG NEWS : सुशासन का ढोंग रचने वाले खुद उड़ा रहे नियमों की धज्जियां, नो विज्ञापन जोन में अभी भी लगे हैं बर्थडे पोस्टर

कथावाचक एवं श्री राघव सेवा समिति के प्रमुख डॉ. अशोक हरिवंश ने बताया कि अपने पिता देहदानी हरिवंश चतुर्वेदी की स्मृति में राम मिलेंगे आश्रम की स्थापना छत्तीसगढ़ के पुरुषोत्तम तीर्थ, माता शबरी की जन्मभूमि शिवरीनारायण में की गई है।

आश्रम के अंतर्गत हरिवंश गुरुकुलम (अंग्रेजी माध्यम), हरिवंश औषधालय, हरिवंश वैदिक विद्यालय, माँ दुर्गा गौ मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, श्रीराम-जानकी मण्डपम, गीता वाटिका, हनुमत प्रवेश द्वार का निर्माण, निर्धन कन्या विवाह, शबरी बर्तन बैंक, शबरी रसोई, माता कौशल्या अन्न बैंक एवं शिवलोक जैसी अनेक सामाजिक एवं धार्मिक पहल संचालित की जा रही हैं।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के इस आश्रम में स्थापत्य कला के दृष्टिकोण से एक भव्य और सुंदर श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह मंदिर ‘कलिंग शैली’ में निर्मित हो रहा है तथा इसकी ऊंचाई धरातल से लगभग 131 फीट निर्धारित की गई है।

आयोजकों ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य एवं पुण्य आयोजन का लाभ उठाएं और श्रीराम कथा का श्रवण कर अपने जीवन को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाएं।

Previous Post

Railway Recruitment : भारतीय रेलवे में 20 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती, युवाओं के लिये सुनहरा अवसर, जागी उम्मीद की नई किरणें

Next Post

RAIPUR BREAKING : विशेष सत्र में सियासी गर्मी, रणनीति के साथ मैदान में विपक्ष

Related Posts

Kulgam terror attacks
CHHATTISGARH

Kulgam terror attacks में छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत, उपराज्यपाल ने सख्त कार्रवाई के दिये निर्देश

July 31, 2026
Breaking News
CHHATTISGARH

Breaking News : अमानक पनीर और डेयरी एनालॉग उत्पादों पर लगा प्रतिबंध, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश

July 31, 2026
DEO Office
CHHATTISGARH

कांग्रेस का DEO Office घेराव, स्कूलों में घटिया क्वालिटी की साइकिल वितरण का आरोप

July 31, 2026
Chhattisgarh Railway News : छत्तीसगढ़ के लिए खुशखबरी! बनेंगे 27 नए रेलवे स्टेशन, रेलमंत्री ने 3 नई लाइनों को दी मंजूरी
CHHATTISGARH

Chhattisgarh Railway News : छत्तीसगढ़ के लिए खुशखबरी! बनेंगे 27 नए रेलवे स्टेशन, रेलमंत्री ने 3 नई लाइनों को दी मंजूरी

July 31, 2026
CRIME NEWS
CHHATTISGARH

CRIME NEWS : मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों की समझाइश, पुलिस ने कार्रवाई का दिया भरोसा

July 31, 2026
CG NEWS
CHHATTISGARH

CG NEWS : बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति, ग्रामीणों में खुशी की लहर

July 31, 2026
Next Post
BIG BREAKING

RAIPUR BREAKING : विशेष सत्र में सियासी गर्मी, रणनीति के साथ मैदान में विपक्ष

× Popup Image

Address

OWNER NAME : MAHENDRA KUMAR SAHU
Lig-1043, Sector-6, Housing Board Colony Saddu, Raipur (C.G.) Pin No.492014
Contact Us: +0771-4339188
Email Us : expresstv24today@gmail.com

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • CHHATTISGARH
  • NATIONAL
  • INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • BUSINESS
  • AUTOMOBILE
  • TECHNOLOGY
  • web stories
  • E-Paper

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In